ETV Bharat / state

CM Sukhu on Kangra Tour: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के ड्रोन कॉन्क्लेव कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम सुक्खू

author img

By

Published : Jul 3, 2023, 12:16 PM IST

CM Sukhvinder Singh Sukhu on Kangra Visit.
कांगड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर मौजूद रहेंगे सीएम सुक्खू.

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कांगड़ा में मौजूद रहेंगे. सीएम इस दौरान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में नए पुलिस स्टेशन की आधारशिला रखेंगे और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के ड्रोन कॉन्क्लेव कार्यक्रम में शामिल होंगे. (CM Sukhvinder Singh Sukhu on Kangra Visit)

धर्मशाला: अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार, 4 जुलाई को जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री इस दौरान शाहपुर विधानसभा और पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में जाएंगे. मंगलवार को सुबह 7:50 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला हिमाचल भवन चंडीगढ़ से चंडीगढ़ हवाई अड्डे के लिए रवाना होगा. सुबह करीब 8:15 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. इसके बाद करीब 8:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का हेलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेगा.

मंगलवार को कांगड़ा पहुंचेगें सीएम सुक्खू: सुबह 9:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हेलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरेगा. वहीं, कांगड़ा जिले में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम सुखविंदर सिंह का जोरदार स्वागत करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला 9:50 पर शाहपुर विधानसभा के लिए रवाना हो जाएगा. सुबह करीब 10:10 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शाहपुर विधानसभा पहुंचेंगे.

पालमपुर कृषि यूनिवर्सिटी के ड्रोन कॉन्क्लेव में शिरकत करेंगे सीएम सुक्खू: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शाहपुर में नए बनने वाले पुलिस स्टेशन की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा सीएम मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे. करीब 10:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के लिए रवाना हो जाएगा. 11:45 पर मुख्यमंत्री चौधरी सरवन कुमार कृषि यूनिवर्सिटी पालमपुर पहुंचेंगे. यहां पर सीएम ड्रोन कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पालमपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

ये भी पढ़ें: Himachal News: राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023 शुरू, आत्मनिर्भर बनेंगे हिमाचल के युवा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.