ETV Bharat / state

भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाने पर कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए: सिकंदर कुमार

author img

By

Published : Jun 21, 2023, 7:28 PM IST

Sikander Kumar Target against Congress in Hamirpur.
हमीरपुर में सिकंदर कुमार ने कांग्रेस पर साधा निशाना.

हमीरपुर जिले के बड़सर में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ. जिस दौरान राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने चंबा मनोहर हत्याकांड में कांग्रेस द्वारा भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने के आरोप पर जमकर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर ऐसे आरोप लगाते हुए शर्म आनी चाहिए. (Rajya Sabha MP Sikander Kumar Target against Congress)

हमीरपुर में सिकंदर कुमार ने कांग्रेस पर साधा निशाना.

हमीरपुर: जिला हमीरपुर के बड़सर में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ. जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. सम्मेलन के दौरान राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने भाजपा पर कांग्रेस द्वारा सांप्रदायिकता फैलाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए. जो भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि चंबा जिले में एक 22 साल के लड़के को इतनी बुरी तरह से मारा जाता है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, लेकिन कांग्रेस का कोई नेता मृतक के परिजनों से मिलने तक नहीं गया है. राज्यसभा सांसद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अपराधियों को जल्द पकड़ कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम देने के बारे में भी ना सोचे.

वहीं, भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया. राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि बड़सर में भाजपा के संयुक्त मोर्चे का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारीयों और सदस्यों ने हिस्सा लिया. इस दौरान विभिन्न मोर्चों को मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई. डॉ. सिंकदर कुमार ने बताया कि भाजपा ने पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से शुरू किया है जो कि 30 जून तक चलेगा. 20 जून से भाजपा के कार्यकर्ता हर-घर में संपर्क करेंगे और पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता पांच लाख विशेष परिवारों से संपर्क करेंगे. जबकि लोकसभा क्षेत्र से एक हजार विशेष परिवारों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संपर्क करेंगे.

भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा महाजन महा जनसंपर्क अभियान के तहत बड़सर में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न मोर्चा के सदस्यों को मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के हर घर में पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे आने वाले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ही सत्ता हासिल करेगी.

ये भी पढे़ं: 75 हजार करोड़ कर्ज के बावजूद सरकार आर्थिक संसाधन बढ़ाने की दिशा में सरकार कर रही प्रयासः CM सुक्खू

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.