ETV Bharat / state

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल के घर के बाहर लगाई बूथ पालक की पट्टिका

author img

By

Published : Apr 24, 2022, 9:48 AM IST

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) भोरंज भाजपा मंडल (Bhoranj BJP Mandal) के झनिकर वार्ड के बूथ पालक हैं. इसी कड़ी में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर पट्टिका और भाजपा का झंडा लगाया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मतदान स्तर के कार्यकर्ता को मान सम्मान मिले ताकि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी काम करती आई है.

Former CM Prem Kumar Dhumal
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल.

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) भोरंज भाजपा मंडल (Bhoranj BJP Mandal) के झनिकर वार्ड के बूथ पालक हैं. इसी कड़ी में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर पट्टिका और भाजपा का झंडा लगाया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मतदान स्तर के कार्यकर्ता को मान सम्मान मिले और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करे, इस बात को लेकर भाजपा काम करती आई है.

धूमल ने कहा कि भविष्य में भी पार्टी और कार्यकर्ता इसी तरह से कार्य करते रहेंगे. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केंद्र अध्यक्ष बूथ पालकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर पर उनके नाम की पट्टिका (Name Plate of booth Guardian) एवं भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा रही है. इसी क्रम में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री धूमल जो बूथ पालक के पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनके घर पर उनके नाम की पट्टिका एवं भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया गया.

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने नाम की पट्टिका लगाते हुए कहा कि मतदान केंद्र स्तर के कार्यकर्ता को मान सम्मान मिले इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है. पूरे प्रदेश में इस अभियान को चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उनके घर पर भी पट्टिका लगाई गई है. जिसके लिए वे भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं है. सब कार्यकर्ता एक समान रूप से पार्टी एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सांसद सिकंदर कुमार पर लगे गंभीर आरोप, वायरल हो रही राज्यपाल को भेजी चिट्ठी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.