CWG 2022: दीपक ने भी दिखाया जलवा, पाक के पहलवान को हराकर जीता गोल्ड

author img

By

Published : Aug 6, 2022, 6:29 AM IST

Updated : Aug 6, 2022, 9:12 AM IST

commonwealth Games 2022  CWG 2022  Deepak won gold  Deepak Punia  Deepak defeating Pakistans Muhammad Inam  दीपक पूनिया  बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022  मोहम्मद इनाम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 26 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. इसमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं.

बर्मिंघम: दीपक पूनिया (Deepak Punia) ने भारत को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (commonwealth Games 2022) में अब तक का सबसे यादगार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराया है. इनाम के खिलाफ पूनिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को एक भी मौका नहीं दिया. दीपक ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया. यह राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक पूनिया का पहला पदक है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 26 पदक जीत चुका है. इसमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं.

वहीं भारत ने कुश्ती में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता है. पहले बजरंग पूनिया ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया और उनके बाद देश की बेटी साक्षी मलिक फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हारते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. साक्षी ने फ्री स्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराया. साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित कर चार अंक हासिल किए. उसके बाद पिनबॉल से जीत हासिल की. साक्षी इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी थीं.

यह भी पढ़ें: CWG 2022: साक्षी ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक

Last Updated :Aug 6, 2022, 9:12 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.