ETV Bharat / city

भाजपा महासंपर्क अभियान में सुरेश कश्यप ने लिया भाग, कहा बीजेपी 365 दिन काम करने वाली पार्टी

author img

By

Published : Apr 7, 2022, 7:45 PM IST

Updated : Apr 7, 2022, 8:16 PM IST

इन दिनों हिमाचल प्रदेश में भाजपा का महासंपर्क अभियान चल रहा (BJP Maha Sampark campaign in solan) है. जिसके तहत वीरवार को जिला सोलन के पपलोल बूथ पर अभियान में भाग लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दो बूथ अध्यक्षों के घर पर उनकी नाम पट्टिका लगाई और भाजपा का झंडा फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है.

भाजपा का महासंपर्क अभियान

सोलन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने वीरवार को जिला सोलन के पपलोल बूथ पर महासंपर्क अभियान में भाग (BJP Maha Sampark campaign in solan) लिया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दो बूथ अध्यक्षों के घर पर उनकी नाम पट्टिका लगाई और भाजपा का झंडा फहराया. इस दौरान सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके बूथ में है और भाजपा बूथ पर काम करती है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भाजपा का महासंपर्क अभियान पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ चल रहा है. कार्यकर्ताओं द्वारा हर मंडल में ने बढ़-चढ़ कर भाग लियाल जा रहा (Suresh Kashyap solan visit) है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के महासंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है. उन्होंने कहा की भाजपा के सभी नेता घर-घर जाकर बूथ त्रिदेवों से मिल भी रहे हैं और उनके घर पर पट्टिका भी लगा रहे हैं. इस अभियान से पता चलता है कि भाजपा पार्टी का कितना विराट रूप है.

उन्होंने कहा की भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है, पर कुछ पार्टियां एसी भी है जो चुनावों से कुछ दिन पहले आकर प्रदेश में हो हल्ला करती है. कश्यप ने कहा की भाजपा की सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और हम काम के दम पर मिशन रिपीट की ओर बढ़ रहे (Suresh Kashyap in solan Sampark campaign) हैं. जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल में हर वर्ग का ख्याल रखा है, जिसके कारण सरकार की लोकप्रियता बरकरार है. उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं, इससे हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन होगा.

ये भी पढ़ें: जयराम ने सिसोदिया के आरोपों को नकारा, बोले- जितने लोग AAP की रैली में थे उतने मंडी में रोज घूमते हैं

Last Updated : Apr 7, 2022, 8:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.