ETV Bharat / city

Congress Attacks on Jairam Government: कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक रूप से महिलाओं को किया सशक्त- नेटा डिसूजा

author img

By

Published : May 25, 2022, 10:06 AM IST

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Assembly Elections 2022) को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आए दिन प्रदेश के वीभिन्न क्षेत्रों में बैठके की जा रही हैं. इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा हिमाचल पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार (Netta DSouza attacks on jairam thakur) पर जमकर निशाना साधा.

Mahila Congress President Netta DSouza himachal tour
परवाणू में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा का स्वागत.

सोलन: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Assembly Elections 2022) में अभी भले ही वक्त है, लेकिन प्रदेश में अभी से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा मंगलवार को हिमाचल पहुंचीं. हिमाचल पहुंचने पर प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में नेटा डिसूजा का महिला कांग्रेस द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, प्रदेश कांग्रेस नेत्री जैनब चंदेल और नगर परिषद परवाणू ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर नेटा डिसूजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला, डिसूजा ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी मानसिकता वाली पार्टी ( Congress Attacks on Jairam Government) है.

जयराम सरकार पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा का आरोप. (वीडियो)

उन्होंने कहा कि भाजपा आज बहुमत में है, लेकिन वह फिर भी महिला रिजर्वेशन बिल पास नहीं करना चाहती है. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए वे हिमाचल दौरे पर हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त किया है. आज अगर लोकल बॉडी में महिलाएं आगे हैं तो वह कांग्रेस और राजीव गांधी की देन है और आगे भी इसी तरह से कांग्रेस राजनीतिक रूप से महिलाओं को सशक्त करती रहेगी.

Mahila Congress President Netta DSouza himachal tour
हिमाचल दौरे पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा.

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी महिला जो जिताऊ उम्मीदवार होगी, उन्हें टिकट मिलेगी. उन्होंने कहाने कहा कि आज महिला कांग्रेस का एकमात्र कार्य यह है कि प्रदेश को कैसे भाजपा मुक्त (Netta DSouza attacks on jairam thakur) किया जाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है, जिस तरह से हिमाचल और पहाड़ की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं. उसी तरह हिमाचल में आने वाले समय में राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाएं आगे दिखेंगी.

Mahila Congress President Netta DSouza himachal tour
हिमाचल दौरे पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा.

ये भी पढ़ें: Pratibha Singh on Central Government: केंद्र सरकार ने चुनाव आते देख कम किए पेट्रोल-डीजल के दाम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.