शिमला: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम (north india weather update) जारी है. आसमान से आग बरस रही है, गर्मी और लू से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश इलाकों में आज भी लू चलने की संभावना है. वहीं, आज कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं.
जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है. अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तमिलनाडु, सिक्किम के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. लद्दाख, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी से हाल बेहाल (record temperature in himachal Pradesh ) है. थोड़ी सी राहत की बात यह है कि मौसम विभाग वे प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश के साथ अंधड़ की भी आशंका जताई है. इसके अलावा निचले व मैदानी भागों में 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना है. इस दौरान इन भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी (Thunderstorm in himachal Pradesh) किया गया है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो गर्मी अभी और सताएगी और मैदान से लेकर पहाड़ तक अभी और तपेंगे ( heat wave in himachal).
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 26°C | 15°C |
सोलन | 32°C | 11°C |
हमीरपुर | 36°C | 12°C |
मंडी | 35°C | 12°C |
बिलासपुर | 37°C | 16°C |
ऊना | 40°C | 16°C |
कांगड़ा | 35°C | 16°C |
सिरमौर | 36°C | 24°C |
कुल्लू | 32°C | 09°C |
चंबा | 32°C | 13°C |
किन्नौर | 25°C | 07°C |
लाहौल-स्पीति | 18°C | 04°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.