ETV Bharat / city

गणतंत्र दिवस के अवसर किन्नौर प्रशासन ने हिमाचल के पहले सिविलियन एवरेस्ट को किया सम्मानित

author img

By

Published : Jan 26, 2022, 3:04 PM IST

Updated : Jan 26, 2022, 3:18 PM IST

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा सांगला घाटी के बटसेरी गांव के किसान परिवार से संबंध रखने वाले एवरेस्ट अमित नेगी को सम्मानित किया गया और उनकी हौसला अफजाई भी की (kinnaur administration honored amit negi ) गई. वहीं, प्रशासन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए एवरेस्ट अमित नेगी ने प्रदेश के मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल, सभी प्रशासनिक अधिकारियों व जवानों का आभार भी प्रकट (Republic Day celebrate in kinnaur) किया है.

Kinnaur Administration honored Amit Negi
किन्नौर के अमित नेगी सम्मानित

किन्नौर: जिला किन्नौर के सांगला घाटी के बटसेरी गांव के किसान परिवार से संबंध रखने वाले एवरेस्ट अमित नेगी (kinnaur administration honored amit negi ) को आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष रूप से जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया और पुलिस, होमगार्ड व आईटीबीपी जवानों ने उनकी हौसला अफजाई भी बढ़ाई.

बता दें अमित नेगी वर्ष 2021 में एवरेस्ट की चढ़ाई पार करने वाले हिमाचल के पहले सिविलियन एवरेस्ट (Republic Day celebrate in kinnaur) बने थे. वह एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले 10 सदस्यीय दल में भारत के केवल तीन लोगों में शामिल रहे. उस समय उनकी उम्र मात्र 24 वर्ष थी और उन्होंने देश प्रदेश के साथ किन्नौर जिला का नाम रोशन किया. जिसके बाद उनका जिला के विभिन्न मंचो पर प्रशासन व ग्रामीणों क्षेत्रों में सम्मान भी होता रहा है और उन्होंने आज रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस पर अपना अगला लक्ष्य भी साझा किया है.

वीडियो.

उन्होंने कहा कि अब माउंट एवरेस्ट में देश का तिरंगा लगराने के बाद वे जल्द ही नेपाल व देश के सिक्किम के साथ सीमांत कंचनजंघा की पहाड़ी को फतह करेंगे. जिसके लिए उन्होंने अब तैयारियां भी शुरू कर दी (Everest Amit Negi of Kinnaur) है. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही कंचनजंघा की ऊंचाई को फतह कर देश का तिरंगा कंचनजंघा की ऊंचाई पर लहराएंगे और दोबारा देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.

एवरेस्ट अमित नेगी ने कहा कि वे युवाओं को साहसिक खेलों के साथ अन्य खेलों के लिए भी प्रेरणा देते रहते है और जल्द ही वे कंचनजंघा के शिखर पर चढ़कर तिरंगा फहराने के बाद जिला किन्नौर के युवाओं को पहाडियों पर बेहतर ट्रेकिंग की शिक्षा भी (Himachal first civilian Everest amit) देंगे. उन्होंने आज गणतंत्र दिवस पर प्रशासन के सम्मान अवसर पर गणतंत्र दिवस के मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल, सभी प्रशासनिक अधिकारियों व जवानों का आभार भी प्रकट किया है.

बता दें कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कड़कड़ाती ठंड में जिला के पारम्परिक नृत्य की झलक भी देखने को मिली है और इन कलाकारों ने भी जिला के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व मुख्य रूप से एवरेस्ट अमित नेगी को नृत्य के माध्यम से शुभकामनाएं दी.


ये भी पढ़ें: हल्की बर्फबारी के बीच राजधानी शिमला में मनाया गया 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न

Last Updated :Jan 26, 2022, 3:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.