ETV Bharat / city

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी, CM जयराम ने दी बधाई

author img

By

Published : Oct 15, 2021, 9:04 AM IST

Updated : Oct 15, 2021, 11:39 AM IST

जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर

दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्याहारों में से एक है. असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार आज धूमधाम से देशभर में मनाया जा रहा है. सीएम जयराम ठाकुर ने दशहरा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं.

शिमला: आज दशहरा का पावन पर्व है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन पुरुषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था. कुछ स्थानों पर यह त्योहार 'विजयादशमी' के रूप में मनाया जाता है. दशहरा (Dussehra) पर आज मां दुर्गा और भगवान श्रीराम का पूजन होगा.

असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार आज धूमधाम से देशभर में मनाया जा रहा है. सीएम जयराम ठाकुर ने दशहरा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं. सीएम जयराम ने अपने संदेश कहा, ''अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व "विजयदशमी" के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, भगवान श्री राम से यही कामना करता हूं. आइये, इस विशेष दिवस पर सदैव सत्य मार्ग पर चलने का संकल्प लें.''

  • "विजयदशमी" के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के नाम बधाई संदेश।

    यह पर्व समस्त प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि लाए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से यही कामना करता हूं।#विजयदशमी pic.twitter.com/iNnrkBEYVS

    — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 15, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्याहारों में से एक है. आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मना जाता है. इस दिन भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होने के बाद से ही इसे मनाने की परंपरा चली आ रही है. वहीं इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था, इसलिए भी इसे विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है.

  • अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व "विजयदशमी" के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

    यह पावन त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, भगवान श्री राम से यही कामना करता हूं।

    आइये, इस विशेष दिवस पर सदैव सत्य मार्ग पर चलने का संकल्प लें।#विजयदशमी pic.twitter.com/zK0XVvDUuE

    — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 15, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ये भी पढ़ें: Rashifal Today, October 15: जानें कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन

Last Updated :Oct 15, 2021, 11:39 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.