ETV Bharat / city

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के जन्मदिन पर सीएम जयराम ने दी बधाई

author img

By

Published : Jan 18, 2021, 11:36 AM IST

आचार्य देवव्रत के जन्मदिन पर सीएम ने दी बधाई
आचार्य देवव्रत के जन्मदिन पर सीएम ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के जन्मदिन पर बधाई दी है. हिमाचल प्रदेश के 27 वें राज्यपाल के रूप में आचार्य देवव्रत ने कई काम किए हैं. चाहे प्राकृतिक खेती हो या फिर जल संरक्षण एवं साक्षरता का विषय, आचार्य देवव्रत ने हर उस मुद्दे पर काम किया जिसका सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ाव था.

शिमला: आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का जन्मदिन है. आचार्य देवव्रत का जन्म 18 जनवरी 1959 को समालखा, हरियाणा में हुआ था. आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं. आचार्य देवव्रत के जन्मदिन पर हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने बधाई दी है.

सीएम जयराम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा, ''देवभूमि हिमाचल की ओर से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं.''

  • देवभूमि हिमाचल की ओर से गुजरात के राज्यपाल श्री @ADevvrat जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

    आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं। pic.twitter.com/X7yM03Ukys

    — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 18, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हिमाचल प्रदेश के 27 वें राज्यपाल के रूप में आचार्य देवव्रत ने कई काम किए हैं. चाहे प्राकृतिक खेती हो या फिर जल संरक्षण एवं साक्षरता का विषय, आचार्य देवव्रत ने हर उस मुद्दे पर काम किया जिसका सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ाव था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.