ETV Bharat / city

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर: प्रोफेसर शशि धीमान वाइस चांसलर नियुक्त, 12 साल बाद फिर वापसी

author img

By

Published : May 4, 2022, 11:12 AM IST

आखिरकार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में करीब 9 माह बाद स्थाई वाइस चांसलर की नियुक्ति हो गई. हिमाचल के राज्यपाल एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के चांसलर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी. प्रो .शशि धीमान को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर नियुक्त किया (Prof. Shashi Dhiman appointed as Vice Chancellor)गया.

Prof. Shashi Dhiman appointed as Vice Chancellor
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर

हमीरपुर: आखिरकार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में करीब 9 माह बाद स्थाई वाइस चांसलर की नियुक्ति हो गई. हिमाचल के राज्यपाल एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के चांसलर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी. प्रो .शशि धीमान को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर नियुक्त किया (Prof. Shashi Dhiman appointed as Vice Chancellor)गया. प्रो .धीमान इससे पहले तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद पहले वीसी के रूप में नियुक्ति हुए थे. अब 11 साल के बाद एक बार फिर उन्हें वाइस चांसलर नियुक्ति किया गया. वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के फिजिक्स विभाग में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दे रहे है.

चार अस्थाई वीसी बदलने के बाद स्थाई नियुक्ति : तकनीकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रहे प्रो .एसपी बंसल को जुलाई 2021 में केेंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला को वीसी नियुक्त किया गया था. प्रो. बंसल की नियक्ति के 9 माह बाद तकनीकी विश्वविद्यालय में अब स्थाई वीसी की नियुक्ति हुई है. 9 माह के समयावधि में सरकार की तरफ से प्रशानिक अधिकारियों के पास यह जिम्मा अस्थाई तौर पर रहा. सबसे पहले एचएएस अधिकारी अनुपम कुमार ठाकुर को यह जिम्मा सौंपा गया.इसके बाद आईएएस अधिकारियों ओंकार चंद शर्मा, रजनीश और अमिताभ अवस्थी ने कार्यकारी वाइस चांसलर के रूप में यहां पर सेवाएं दी. इससे पहले यह जिम्मा अस्थाई तौर आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी के पास था.

विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.