ETV Bharat / city

अब मिस अर्थ का ताज जीतने जाएगी हिमाचल की बेटी वंशिका परमार

author img

By

Published : Sep 8, 2022, 1:54 PM IST

हिमाचल की बेटी वंशिका परमार दिल्ली में मिस अर्थ इंडिया 2022 (Miss Earth India Winner Vanshika Parmar) का खिताब जितने के बाद अब फिलीपींस में मिस अर्थ 2022 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व (Miss Earth 2022 in Philippines) करेंगी. जिसमें 90 से अधिक देशों की सुंदरियां हिस्सा लेंगी.

Vanshika Parmar won Miss Earth India 2022 title.
हिमाचल की वंशिका परमार जीती मिस अर्थ इंडिया का खिताब.

हमीरपुर: हिमाचल की बेटी वंशिका परमार मिस अर्थ इंडिया 2022 (Miss Earth India Winner Vanshika Parmar) का खिताब जीतने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलीपींस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व ( Miss Earth 2022 in Philippines) करेंगी. उन्होंने बुधवार को दिल्ली में आयोजित हुई मिस अर्थ इंडिया 2022 का ताज अपने नाम कर पूरे हिमाचल प्रदेश के साथ भारत का नाम रोशन किया (Vanshika Parmar won Miss Earth India 2022 title) है. अब वंशिका नवंबर महीने फिलिपींस में होने वाली मिस अर्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

हमीरपुर की रहने वाली हैं वंशिका परमार: बता दें कि वंशिका परमार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल के तुन्ही गांव की रहने वाली (Vanshika Parmar Of Hamirpur) हैं. वंशिका के पिता सुशील कुमार भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां धर्मशाला में एक सोशल वर्कर के रूप में कार्य कर रही (Vanshika Parmar Of Himachal) हैं. वंशिका के दादा शक्ति चंद परमार भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं.

दिल्ली में कर रही पढ़ाई: वर्तमान में वंशिका दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ाई कर (Miss Earth India Vanshika Parmar) रही हैं. वंशिका परमार ने कहा कि मिस अर्थ इंडिया का ताज हासिल करने के बाद उनका अगला लक्ष्य अब मिस अर्थ 2022 का ताज जीतने का है. फिलीपींस में यह प्रतियोगिता 12 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित होगी. जिसमें 90 से अधिक देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी. 23 नवंबर को इस बड़े इवेंट का ग्रैंड फिनाले होगा. वहीं, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है.

फिलीपींस में करेंगी प्रतिनिधित्व: हाल ही में दिल्ली में हिमाचल प्रदेश की बेटी वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 का प्रतिष्ठित ताज जीतकर हिमाचल का नाम (Miss Earth India Vanshika Parmar) चमकाया है. इस प्रतियोगिता का आयोजन मिस डिवाइन ब्यूटी द्वारा किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में हुआ. अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलीपींस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व (Vanshika Parmar Will Participate In Miss Earth 2022) करेंगी. आपको बता दें कि मिस अर्थ 2022 के ताज के लिए दुनिया भर के नब्बे से ज्यादा देशों की सुंदरियां फिलीपींस में होने वाले आयोजन में हिस्सा लेंगी.

ये भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी के सिर दिल्ली में सजा ताज, फिल्मी दुनिया में कमाना चाहती हैं नाम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.