ETV Bharat / city

कांग्रेस पार्टी के नेताओं का संन्यास लेने का समय आ चुका है: सुरेश कश्यप

author img

By

Published : Oct 26, 2021, 1:50 PM IST

Updated : Oct 26, 2021, 2:58 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का संन्यास लेने का समय आ गया है, क्योंकि उपचुनावों में भाजपा की ही जीत होगी. उन्होंने दावा किया है कि जिस तरह से जनता भाजपा को समर्थन दे रही है उससे निश्चित तौर पर बीजेपी ही जीतेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा ने हमेशा विकास को ही प्राथमिकता दी है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
फोटो.

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने फतेहपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि फतेहपुर की जनता मन बना चुकी है कि इस बार यहां से भाजपा को जीतना है और विकास की गति को बढ़ाना है. सुरेश कश्यप ने कहा कि फतेहपुर में भाजपा मजबूत है और सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर काम कर रहें हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का संन्यास लेने का समय आ गया है. उनके कुछ नेता कह रहे हैं कि अगर उनके बूथ पर लीड नहीं आई तो वह संन्यास देंगे,लगता है कि इस बार कई कांग्रेस के नेता संन्यास लेने जा रहे हैं.

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेता इन चुनावों में अपनी हार को महसूस कर रहे हैं और चुनावों में प्रचार से दूरी बनाए रखे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि मंडी में सैनिकों और शहीदों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपमानजनक टिपणी की है जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी. हिमाचल देव भूमि और वीर भूमि है शायद कांग्रेस यह भूल गई है.

उन्होंने कहा कि जब से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मृत्यु हुई है उसके बाद से अर्की की जनता की सुध लेने कोई भी कांग्रेस का नेता नहीं गया. कांग्रेस के नेता अपनी सहूलियत के हिसाब से घूम रहे हैं. सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई अनुशासन ही नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इन उपचुनावों में और 2022 में भाजपा की सरकार बननी तय है क्योंकि भाजपा एकजुट होकर मैदान में उतरी है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया है. आज किन्नौर, लाहौल, जुब्बल, अर्की, फतेहपुर और मंडी में भाजपा की जन सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है जिससे साफ पता चलता है कि जनता को भाजपा पर पूरा विश्वास है. जनता जानती है कि भाजपा केवल विकास में ही विश्वास रखती है और विकास के नाम पर ही वोट मांग रही है.

ये भी पढ़ें: पैतृक गांव में नम आंखों से दी गई ARMY जवान अमित कुमार को अंतिम विदाई, लोगों का उमड़ा हुजूम

ये भी पढ़ें: जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव: मुख्यमंत्री के खिलाफ आजाद प्रत्याशी ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

Last Updated : Oct 26, 2021, 2:58 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.