ETV Bharat / city

कांगड़ा में अरविंद केजरीवाल की रैली को लेकर AAP की तैयारी पूरी, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का दावा

author img

By

Published : Apr 22, 2022, 6:05 PM IST

Arvind Kejriwal kangra rally
अरविंद केजरीवाल कांगड़ा रैली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला कांगड़ा में रोड शो किया (Himachal assembly election 2022) गया. वहीं, नड्डा के रोड शो के बाद अब कल शनिवार को कांगड़ा में आप की रैली होनी है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत हिमाचल की जनता को संबोधित (Arvind Kejriwal kangra rally) करेंगे. अब देखना ये होगा कि हिमाचल की जनता 2022 में आखिर किसका साथ देती है. पढ़ें पूरी खबर...

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने (Himachal assembly election 2022) हैं. पंजाब में 'आप' को मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब हिमाचल पर है. ऐसे में आप द्वारा शनिवार, 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी मैदान में रैली की जा रही (Arvind Kejriwal kangra rally) है. आम आदमी पार्टी द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह चुनावी रैली अब तक की सबसे ऐतिहासिक रैली होगी. आप के सभी कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. आम आदमी पार्टी के हिमाचल मामलों के चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन स्वयं रैली को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा (AAP rally at Chambi Maidan) की.

क्या है कार्यक्रम: आम आदमी के पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार सुबह 11:30 बजे के करीब कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. उसके बाद अरविंद केजरीवाल 12:00 बजे के करीब चंबी मैदान में पहुंचेंगे, जहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा को संबोधित करने के बाद केजरीवाल के लिए चैट रूम में लंच की व्यवस्था की गई है. उसके बाद करीब 4:00 बजे अरविंद केजरीवाल कांगड़ा हवाई अड्डे से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

आप की मंडी रैली: आम आदमी पार्टी द्वारा इससे पहले 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में रोड शो (Aap road show in mandi) किया था. जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा पार्टी के कई और नेता भी मौजूद हुए थे. इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जो हिमाचल के अलग-अलग जिलों के अलावा पंजाब और दिल्ली से भी यहां पहुंचे थे. इस रोड शो को आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन भी कहा गया था.

'आप' कर रही ये दावे और वादे: आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही प्रदेश वासियों के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री (Himachal assembly election 2022) करेंगे. आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि अगर हिमाचल में 'आप' की जीत होती है तो हिमाचल प्रदेश में भी दिल्ली मॉडल लागू करेंगे और प्रदेश का चहुमुखी विकास करेंगे.

प्रदेश में बढ़ रहा 'आप' का कुनबा: हिमाचल प्रदेश में लगातार भाजपा और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता 'आप' में शामिल हो रहे हैं. लगातार प्रदेश में आम आदमी का कुनबा बढ़ रहा है. पार्टी नेताओं का दावा है कि प्रदेश में आए दिन बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं समेत कई नेता उनके साथ (BJP Congress workers joins Aam Aadmi Party) आ रहे हैं. बता दें अभी तक भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमेल धीमान, अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह जिला के संजीव कुमार, अधिवक्ता हेमसिंह ठाकुर, शिमला शहरी कांग्रेस के सचिव रवि दत्त, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर और अन्य भाजपा और कांग्रेस दोनों की पार्टियों के वरिष्ठ कार्यकर्ता आप में शामिल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: 'हिमाचल में हर तरफ सिर्फ आम आदमी पार्टी की चर्चा, 23 अप्रैल को चंबी मैदान में AAP की रैली रचेगी इतिहास'

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.