ETV Bharat / city

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर का नाम: अनुराग ठाकुर

author img

By

Published : Oct 8, 2022, 7:33 PM IST

Updated : Oct 8, 2022, 10:16 PM IST

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर (Luhnu Sports Complex of Bilaspur) का नाम बदलकर जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी खेल परिसर किया जाएगा. ये बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शनिवार को बिलासपुर दौरे के दौरान कही. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संदर्भ में भारत सरकार को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा. पढ़ें पूरी खबर...

बिलासपुर: बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर (Luhnu Sports Complex of Bilaspur) का नाम बदलकर जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी खेल परिसर किया जाएगा. ये बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शनिवार को बिलासपुर दौरे के दौरान (Anurag Thakur on Bilaspur tour) कही. नैना देवी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद अनुराग सिंह ठाकुर शाम के समय बिलासपुर नगर के लुहणू खेल परिसर पहुंचे थे. इस अवसर पर मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बिलासपुर में 9 करोड़ 5 लाख की लागत से बने सेंथेटिक ट्रेक का विधिवत रूप से शुभारंभ किया.

लंबे समय से तैयार हुआ यह सेंथेटिक ट्रेक शुभारंभ की राह ताक रहा था. ऐसे में शनिवार को इसे जनता को समर्पित कर दिया गया. इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने खेल परिसर का निरीक्षण भी किया. वहीं, खेल परिसर को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से फीडबैक लिया. इसी के साथ मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बिलासपुर खेल परिसर को अटल बिहारी वाजपेयी खेल परिसर का नाम देना की बात भी कही.

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर.

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस संदर्भ में भारत सरकार को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा. इसी के साथ उन्होंने बिलासपुर के लुहणूमैदान में हॉकी का एस्ट्रोटर्फ देने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि हॉकी मैदान को बेहतर बनाने के लिए कई अन्य प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही एस्ट्रोटर्फ को यहां बेहतर किया जाएगा. उन्होंने यहां पर जिम्नेजियम बनाने की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर इसका काम भी शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: हमीरपुर में जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे जेपी नड्डा, 9 अक्टूबर को होगा सम्मेलन

Last Updated :Oct 8, 2022, 10:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.