ETV Bharat / bharat

UP Board Exam 2022: 24 मार्च से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा, यहां देखें डेटशीट

author img

By

Published : Mar 8, 2022, 8:44 PM IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Exam 2022 schedule released) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च को शुरू होंगी.

UP Board Exam 2022 schedule released
यूपी बोर्ड परीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम (UP Board Exam 2022 schedule released) जारी कर दिया. यूपी बोर्ड के निदेशक विनय कुमार पांडे ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के कार्यक्रम की जानकारी दी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी.

यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी

10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी. वहीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक होंगी. परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिंदी का होगा. यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.

10वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

  • हिन्दी - 24 मार्च 2022
  • गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022
  • पेंटिंग आर्ट - 28 मार्च 2022
  • कम्प्यूटर - 30 मार्च 2022
  • अंग्रेजी - 1 अप्रैल 2022
  • सामाजिक विज्ञान - 4 अप्रैल 2022
  • विज्ञान - 6 अप्रैल 2022
  • संस्कृत - 8 अप्रैल 2022
  • गणित - 11 अप्रैल 2022

ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव 2022: बीजेपी की जीत के लिए साधु-संतों ने किया हवन

12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल

  • हिन्दी - 24 मार्च 2022
  • भूगोल - 26 मार्च 2022
  • गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
  • पेंटिंग आर्ट - 30 मार्च 2022
  • अर्थशास्त्र - 1 अप्रैल 2022
  • कंप्यूटर - 4 अप्रैल 2022
  • अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022
  • रसायन विज्ञान / इतिहास - 8 अप्रैल 2022
  • शारीरिक शिक्षा - 11 अप्रैल 2022
  • गणित / बॉयोलॉजी - 13 अप्रैल 2022
  • भौतिक विज्ञान - 15 अप्रैल 2022
  • सामाजिक विज्ञान - 18 अप्रैल 2022
  • संस्कृत - 19 अप्रैल 2022
  • नागरिक शास्त्र - 20 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं. इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं. इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.