नई दिल्ली : टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सुपर-12 के रोमांचक वर्षा बाधित मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ग्रुप में छह अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गया. भारतीय टीम के 184 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने 7 ओवर में बिना विकेट गंवाए 66 रन बना लिए थे. लेकिन फिर बारिश आने के कारण खेल रोकना पड़ा. खेल शुरू होने पर बांग्लादेश के लिए संशोधित लक्ष्य 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया. लेकिन बांग्लादेश की टीम छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी.
विराट कोहली को उनके नाबाद अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. विराट कोहली ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया. उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेली. इस प्रदर्शन के बाद कोहली ने नीदरलैंड के मैक्स ओडाड और श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस को पछाड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले लोगों की सूची में पहला स्थान प्राप्त किया. विराट कोहली ने 4 मैचों में 220 रन बनाए हैं.
कोहली ने तोड़ा जयवर्धने का रिकॉर्ड
विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में कोहली ने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा है. जयवर्धने ने 31 मैच में 1016 रन बनाए थे. इस तरह कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन बनाते ही जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है. अब कोहली के 25 मैचों में 1065 रन हो गए हैं
-
MILESTONE ALERT 🚨
— ICC (@ICC) November 2, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
Virat Kohli becomes the leading run-scorer in ICC Men's #T20WorldCup history, overtaking Mahela Jayawardena 🌟#INDvBAN pic.twitter.com/pycC3qrfiW
">MILESTONE ALERT 🚨
— ICC (@ICC) November 2, 2022
Virat Kohli becomes the leading run-scorer in ICC Men's #T20WorldCup history, overtaking Mahela Jayawardena 🌟#INDvBAN pic.twitter.com/pycC3qrfiWMILESTONE ALERT 🚨
— ICC (@ICC) November 2, 2022
Virat Kohli becomes the leading run-scorer in ICC Men's #T20WorldCup history, overtaking Mahela Jayawardena 🌟#INDvBAN pic.twitter.com/pycC3qrfiW
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | देश | मैच | रन |
विराट कोहली* | भारत | 25 | 1065 |
महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 31 | 1016 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 33 | 965 |
रोहित शर्मा* | भारत | 37 | 921 |
तिलकरत्ने दिलशान | श्रीलंका | 35 | 897 |
यह भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश : ये रहे मैच के टर्निंग प्वाइंट्स, मैच में वापस आयी टीम इंडिया