ETV Bharat / state

मन की बात कार्यक्रम में PM ने किया था हरियाणा के सुभाष कंबोज का जिक्र, मधुमक्खी पालन में ऐसे ढूंढा रोजगार

author img

By

Published : Aug 1, 2022, 10:47 AM IST

हरियाणा के जिला यमुनानगर के हाफिजपुर गांव के सुभाष कंबोज का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान (Mann Ki Baat program) किया. दरअसल, सुभाष कंबोज एक मधुमक्खी पालक है और प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में उनके द्वारा बनाए जा रहे शहद की सराहना (beekeeper subhash kamboj of haryana) की. बता दें कि सुभाष कंबोज के इस व्यवसाय के लिए मुख्यमंत्री से लेकर गवर्नर तक उन्हें सम्मानित कर चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर...

beekeeper subhash kamboj of haryana
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किया हाफिजपुर गांव के सुभाष कंबोज का जिक्र

यमुनानगर: जिला यमुनानगर के हाफिजपुर गांव के सुभाष कंबोज का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को (PM Narendra Modi) ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान (Mann Ki Baat program) किया. सुभाष कंबोज पेशे से एक मधुमक्खी पालक है. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सुभाष कंबोज द्वारा अलग-अलग किस्म के बनाए जा रहे शहद की तारीफ की (beekeeper subhash kamboj of haryana) और लोगों को भी उनसे प्रेरणा लेने को कहा.

सुभाष कंबोज ने बताया कि उन्होंने महज 6 बॉक्स से इस व्यवसाय की शुरुआत की थी. उन्होंने व्यवसाय नहीं बल्कि शुद्ध शहद पाने के लिए मधुमक्खी पालन की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने मधुमक्खी की बढ़ोतरी होते देख इसे व्यवसाय में तब्दील करने की सोची और उन्हें कई बार मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी मधुमक्खी पालन के लिए सम्मानित किया. वहीं मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका जिक्र किया जिससे वे काफी खुश हैं (beekeeper subhash kamboj of Yamunanagar) और कार्यक्रम में उनका नाम लेने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है. सुभाष कंबोज ने बताया कि पहले वह प्राइवेट स्कूल में टीचर के रूप में काम करते थे. उन्होंने 20 साल पहले अपने घर के पास ही 6 बॉक्स मधुमक्खी पालन के लिए खरीदें.

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किया हाफिजपुर गांव के सुभाष कंबोज का जिक्र.

जिसके बाद उन्होंने देखा कि अगले साल तक मधुमक्खियों में काफी इजाफा हो गया था. सुभाष कंबोज ने बताया कि जब उन्होंने इससे व्यवसाय के रूप में अपनाया तो इससे अच्छी आमदनी होने लगी और हरियाणा सरकार की मदद से उनका अच्छा खासा काम चल गया. उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पास कई लोग काम कर रहे हैं और वे अब तक करीब 3500 लोगों को इसका प्रशिक्षण भी दे चुके हैं. बता दें, सुभाष कंबोज के इस व्यवसाय के लिए मुख्यमंत्री से लेकर गवर्नर तक उन्हें सम्मानित कर चुके हैं और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उनका जिक्र किया.

ये भी पढ़ें: मन की बात : पीएम मोदी ने सिंधु, नीरज चोपड़ा की सराहना की

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.