Karnataka results: भूपेंद्र हुड्डा बोले- ये कांग्रेस की नीतियों की जीत, दीपेंद्र ने कार्यकर्ताओं साथ मनाया जश्न
Published: May 13, 2023, 10:30 PM


Karnataka results: भूपेंद्र हुड्डा बोले- ये कांग्रेस की नीतियों की जीत, दीपेंद्र ने कार्यकर्ताओं साथ मनाया जश्न
Published: May 13, 2023, 10:30 PM
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत हासिल हुई है. इस बंपर जीत को लेकर हरियाणा कांग्रेस में भी काफी उत्साह नजर आया. प्रदेश में हनुमान जी की गदा के साथ कार्यकर्ता और नेता झूमते नजर आए. पटाखे चलाकर और मिठाइयां खिलाकर कांग्रेस ने प्रदेश में खूब जश्न मनाया. हरियाणा कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक के विजयी नेताओं को ट्वीट कर बधाई दी है.
रोहतक: कर्नाटक चुनाव 2023 में कांग्रेस की बंपर जीत को लेकर हरियाणा कांग्रेस में खासा उत्साह नजर आ रहा है. हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में हुई कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की खुशी दोगुनी हो गई है. जिसके चलते कांग्रेस ने रोहतक में कांग्रेस भवन के सामने ढोल नगाड़े बजाए. पटाखे चलाए और मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया है. यहां पर हनुमान जी की गदा लेकर कांग्रेस झूमती हुई नजर आई.
कर्नाटक में कांग्रेस की इस जीत पर हरियाणा कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने ट्वीट कर विजयी नेताओं को शुभकामनाएं दी है. हरियाणा के नेताप्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट किया है उन्होंने लिखा है कि' कर्नाटक की जनता ने विकास की राजनीति को अपना वोट देकर एक बार पुनः मजबूत लोकतंत्र का परचम लहराया है। यह जीत कर्नाटक की जनता के साथ ही जनता की आवाज़ बुलंद करने वाले सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत की है। कर्नाटक में हुई शानदार जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया।'
-
कर्नाटक की जनता ने विकास की राजनीति को अपना वोट देकर एक बार पुनः मजबूत लोकतंत्र का परचम लहराया है।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) May 13, 2023
यह जीत कर्नाटक की जनता के साथ ही जनता की आवाज़ बुलंद करने वाले सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत की है।
कर्नाटक में हुई शानदार जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज… pic.twitter.com/pcHGXpj2iu
वहीं, हरियाणा कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि' कर्नाटक की जीत का बिगुल हरियाणा तक सुनाई दे रहा है। कर्नाटक में जनता की उम्मीदों और कांग्रेस की नीतियों की जीत से हरियाणा की जनता भी उल्लास में डूबी है। आज अम्बाला और यमुनानगर में जगह-जगह जीत का जश्न कार्यकर्ताओं के संग!'
-
कर्नाटक की जीत का बिगुल हरियाणा तक सुनाई दे रहा है। कर्नाटक में जनता की उम्मीदों और कांग्रेस की नीतियों की जीत से हरियाणा की जनता भी उल्लास में डूबी है।
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) May 13, 2023
आज अम्बाला और यमुनानगर में जगह-जगह जीत का जश्न कार्यकर्ताओं के संग! pic.twitter.com/KTkfvXXD4G
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने भी ट्वीट किया है और साथ ही बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि 'कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर सभी कांग्रेसजनों को बहुत-बहुत बधाई। यह जनादेश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ है। जनता ने भाजपा की बांटने की राजनीति के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है।'
-
कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर सभी कांग्रेसजनों को बहुत-बहुत बधाई।
— Kumari Selja (@kumari_selja) May 13, 2023
यह जनादेश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ है।
जनता ने भाजपा की बांटने की राजनीति के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है।@INCKarnataka
रोहतक में विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि 13 मई का दिन याद रखा जाएगा. ये राहुल गांधी और जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि आज प्रजातंत्र की जीत हुई है. संविधान की रक्षा प्रजातंत्र की रक्षा केवल कांग्रेस पार्टी कर सकती है और कोई नहीं कर सकती. राहुल गांधी की वजह से राहुल गांधी की आज बहुत बड़ी जीत हुई है. उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान जीतेंगे. बीबी बत्रा ने कहा कि पंजाब में लोगों ने आप को जिताया है. वैसे ही कर्नाटक में भी लोगों ने कांग्रेस को शानदार जीत दिलाई है.
