ETV Bharat / state

सोशल मीडिया पर बनाई महिला की फेक आईडी, दो युवतियों पर मामला दर्ज

author img

By

Published : Nov 12, 2019, 9:01 AM IST

पंचकूला में दो युवतियों ने एक महिला से रंजिश के चलते उसकी फेक आईडी बनाकर उसकी निजी जिंदगी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पंचकूला महिला थाना में दो युवतियों पर मामला दर्ज

पंचकूलाः दो लड़कियों द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की फेक आईडी बनाकर महिला के बारे अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर लिया है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी युवतियों की जांच में जुटी है.

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दिल्ली में एक शो किया था जिसमें भाग लेने दो लड़कियां आई थी. महिला ने बताया कि शो के दौरान कुछ पैसे चोरी हो गए थे जिसके कारण उसने लड़कियों से पैसों की मदद ली थी और कुछ समय बाद उन दोनों लड़कियों को अधिकतर पैसे लौटा दिए थे. हालांकि दोनों लड़कियों के कुछ पैसे महिला के पास रह गए थे. जिसे देने के लिए उन्होंने दोनों लड़कियों को दिल्ली बुलाया था क्योंकि कुछ कागजों पर साइन करने की फॉर्मेलिटी रहती थी.

पंचकूला महिला थाना में दो युवतियों पर मामला दर्ज

ये भी पढ़ेंः फरीदाबाद: पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, मौके पर ही युवक की हुई मौत

महिला थाना में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों की जिद थी कि पैसे उनके अकाउंट में डाल दिया जाए लेकिन महिला उन दोनों लड़कियों के अकाउंट में पैसे नहीं डलवाना चाहती थी. ऐसा नहीं होने पर युवतियों ने सोशल मीडिया पर महिला के नाम से पहले उसकी फर्जी आईडी बनाई. फिर उस पर महिला की फोटो अपलोड कर अभद्र/आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. युवतियों पर महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप भी हैं. बहरहाल, सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस आगामी जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः शर्मनाक: गुरुग्राम में परीक्षा देने आई महेंद्रगढ़ की युवती से रेप, चचेरे भाई पर आरोप

Intro:दो लड़कियों द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की फेक आईडी बनाकर महिला के बारे अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दिल्ली में एक शो किया था जिसमें भाग लेने दो लड़कियां आई थी।


Body:महिला ने बताया कि शो के दौरान कुछ पैसे चोरी हो गए थे जिस कारण उसने लड़कियों से पैसों की मदद ली थी और कुछ समय बाद उन दोनों लड़कियों को अधिकतर पैसे लौटा दिए थे और दोनों लड़कियों के कुछ पैसे महिला के पास रह गए थे। जिसे देने के लिए उन्होंने दोनों लड़कियों को दिल्ली बुलाया था क्योंकि कुछ कागजों पर साइन करने की फॉर्मेलिटी रहती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों की जिद थी कि पैसे उनके अकाउंट में डाल दिया जाए लेकिन महिला उन दोनों लड़कियों के अकाउंट में पैसे नहीं डलवाना चाहती थी।


Conclusion:जिसके बाद दोनों लड़कियों ने महिला के नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाई और उनकी फोटो डालकर गलत भाषा का प्रयोग किया और दोनों लड़कियों ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया। वही परेशान होकर महिला ने सेक्टर 5 महिला पुलिस थाना में दोनों लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वही शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइट - नेहा चौहान, महिला थाना प्रभारी।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.