अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की ब्रह्मसरोवर तट पर पूजा, 3 परियोजनाओं की दी सौगात

author img

By

Published : Nov 29, 2022, 8:51 AM IST

Updated : Nov 29, 2022, 3:24 PM IST

International Gita Jayanti Festival in Kurukshetra

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर हैं. यहां सबसे पहले उन्होंने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव (International Gita Jayanti Festival in Kurukshetra) की औपचारिक शुरुआत की. इसके बाद राष्ट्रपति ने डिजिटल माध्यम से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य परीक्षण योजना और रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत की.

कुरुक्षेत्र: इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव-2022 (International Gita Jayanti Festival in Kurukshetra) का आगाज आज पवित्र ग्रंथ गीता के पूजन से हुआ. इस बार गीता जयंती का पर्व 4 दिसंबर को मनाया जाएगा. इस पर्व से पहले आज ब्रहमसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में ब्रहमसरोवर पूजन और गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति का कार्यक्रम दोपहबर करीब 12 बजे शुरू हुआ. महोत्सव का आगाज करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल बंडारु दत्तात्रे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी दिखाई दिए.


इंटरनेशनल गीता महोत्सव 2022 (International Geeta Mahotsav-2022) का सरस और शिल्प मेला 19 नवंबर से शुरु हो चुका है. महोत्सव का विधिवत रुप से शुभारंभ आज से हुआ है. महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 4 दिसंबर गीता जयंती के पर्व तक चलेंगे. हालांकि सरस और शिल्प मेला 6 दिसंबर तक चलेगा. गीता पूजन व यज्ञ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्ण आहुति डालकर विधिवत रुप से महोत्सव का शुभारंभ किया.

हरियाणा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ब्रह्मसरोवर तट पर की पूजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित सभी मेहमान जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय हाइटेक प्रदर्शनी, हरियाणा पवेलियन, शिल्प मूर्तिकला उद्यान, मध्यप्रदेश पवेलियन का भी विधिवत शुभारंभ किया. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) के सभागार में इंटरनेशनल गीता सेमिनार का शुभारंभ किया. इसके साथ ही हरियाणा सरकार की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधिवत रुप से शिलान्यास किया. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में शिरकत की

International Gita Jayanti Festival in Kurukshetra
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की ब्रह्मसरोवर तट पर पूजा

इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इसी कुरुक्षेत्र के तट पर बनी सरस्वती नदी पर वेदों पुराणों को लिपि बंद किया गया था. मैं अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस करती हूं कि श्रीकृष्ण की भूमि कुरुक्षेत्र से मुझे हरियाणा का अपना पहला सफर शुरू करने का अवसर मिला. महाभारत के किस क्षेत्र की तुलना स्वर्ग से की जाती है. जो लोग कुरुक्षेत्र में निवास करते हैं. वो साक्षात स्वर्ग में निवास करते हैं. हम देश का आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. हमारे देश के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने भी गीता के बताए हुए मार्गदर्शन पर चलकर देश का भला किया है. गीता पर उन्होंने अपनी कई कविताएं भी लिखी है. मुझे बताया गया है कि गीता महोत्सव 2016 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है.

International Gita Jayanti Festival in Kurukshetra
हरियाणा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • इन तीन परियोजना का शुभारंभ
    द्रौपदी मुर्मू श्रीमद्भगतगीता सदन से ही हरियाणा परिवहन में ई टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ (E-ticketing system launched in Haryana Transport) किया. प्रारंभिक चरण में 6 डिपो चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में ई-टिकटिंग परियोजना को लागू किया जाएगा. इसी तरह हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया गया.
    International Gita Jayanti Festival in Kurukshetra
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्ण आहुति डालकर विधिवत रुप से महोत्सव का शुभारंभ करेंगे.

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का भी शुभारंभ किया. इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा,. योजना के प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों को शामिल किया गया है.
  • राष्ट्रपति सिरसा जिले में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की भी आधारशिला रखी. ये मेडिकल कॉलेज करीब 950 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा. इससे सिरसा जिले व आसपास के अन्य क्षेत्रों की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी. इन परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर बाद 2.30 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य-अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और पास-आउट विद्यार्थियों को डिग्री वितरित करेंगी.
Last Updated :Nov 29, 2022, 3:24 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.