ETV Bharat / state

फूल फेंकते ही स्टूडेंट पर हो गई तमाचों की बरसात, ज़मीन पर पटककर टीचर्स ने की बेरहमी से पिटाई , वीडियो वायरल

Faridabad School Student Beaten By Teachers : फरीदाबाद में अनुशासन के नाम पर टीचर्स ने एक स्टूडेंट को जमीन पर गिराकर बुरी तरह से पीटा. उस पर तमाचों की बरसात ही कर दी. आखिर इस तरह बेरहमी से क्यों पिटाई की गई, ये एक बड़ा सवाल है.

Faridabad School Student Beaten By Teachers in the Name of Discipline Viral Video Gita Jayanti Samaroh Haryana News
छात्र का पिटाई का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

Published : December 23, 2023 at 9:03 PM IST

|

Updated : December 24, 2023 at 8:13 AM IST

Choose ETV Bharat
छात्र का पिटाई का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में गीता जयंती समारोह में एक स्कूली स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई की वीडिया सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रही है कि एक स्टूडेंट की बुरी तरह से सब बच्चों के सामने पिटाई की जा रही है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई : जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद में दो दिवसीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. सरकारी स्कूल के बच्चे इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे. इसी कड़ी में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूला का छात्र भी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया हुआ था. गीता जयंती समारोह में कार्यक्रम चल ही रहा था तभी अचानक से शोरगुल सुनाई पड़ने लगा. पता चला कि दो टीचर मिलकर एक स्टूडेंट की जमकर पिटाई कर रहे हैं. स्टूडेंट को ज़मीन पर गिराकर उस पर तमाचों की बरसात कर दी गई. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि छात्र ने वहां नाच रही लड़कियों पर फूल फेंके थे जिसे देख टीचर्स का पारा चढ़ गया और फिर छात्र की उन्होंने जमकर ख़बर ली. उसे जमकर चांटे मारे गए. यहां तक कि ज़मीन पर गिराकर भी चांटे रसीद किए गए.

फूल फेंकने पर पिटाई : पिटाई के बाद स्टूडेंट ने भी बताया कि उसने फूल फेंका था जिसके बाद उसकी पिटाई की गई. वहीं जब पिटाई करने वाले टीचर्स से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अनुशासन के लिए पिटाई जरूरी थी, इसलिए उन्होंने स्टूडेंट की पिटाई की. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा है कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है और इस घटना के बारे में सीनियर अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है. उनसे मिले निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अनुशासन के नाम पर ऐसी पिटाई ? : इस मामले से कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अनुशासन के नाम पर इस कदर बेरहमी से पिटाई करना सही है. क्या छात्र को अनुशासन तोड़ने पर कोई और सज़ा नहीं दी जा सकती थी या फिर उसके माता-पिता से इस बारे में शिकायत नहीं की जा सकती थी. खैर अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है.

ये भी पढ़ें : खेल के मैदान में जाने से रोकने पर स्कूली छात्र पर सवार हुआ हैवान, हेडमास्टर पर रॉड से दनादन वार कर फोड़ डाला सिर

Last Updated : December 24, 2023 at 8:13 AM IST