ETV Bharat / state

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Oct 16, 2023, 7:17 AM IST

Updated : Oct 16, 2023, 9:43 AM IST

Haryana Weather Update हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं.(IMD predicts rains rain in haryana Weather forecast in Haryana)

Haryana Weather Update
हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है. बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल गरजने, बिजली चमकने और आंधी तूफान की भी संभावना है.

हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार आज हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र जिले में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश से गर्मी से राहत मिलने वाली है.

  • तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :16/10/2023 05:45:1) हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, में हलकी वर्षा की संभावना pic.twitter.com/YZTmaDT5iq

    — IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) October 16, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना: मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर हरियाणा के कई इलाकों चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश होने वाली है. दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व हरियाणा के कुछ हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत के कुछ हिस्सों में भी आज बारिश की संभावना है. इसके अलावा आज पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें: IMD predicts rains: देश के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी हिस्से में आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान

भिवानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार: मौसम विभाग के अनुसार रविवार, 15 अक्टूबर को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में दर्ज किया गया है. भिवानी में अधितम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया. इसके बाद गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, कुरुक्षेत्र का अधिकतम 31.1 डिग्री दर्ज किया गया.

फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री: मौसम विभाग के अनुसार रविवार 15 अक्टूबर को फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, फरीदाबाद के भोपानी में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया. भिवानी में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Rain in Sirsa: बारिश से कपास और धान की फसल को फायदा, कृषि विभाग ने किसानों से की ये खास अपील

Last Updated :Oct 16, 2023, 9:43 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.