पानी के बाद अब हरियाणा में बरस रही 'आग', 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

author img

By

Published : Apr 14, 2023, 1:05 PM IST

Updated : Apr 14, 2023, 1:21 PM IST

temperature in haryana
temperature in haryana ()

अप्रैल का महीना अभी तक आधा ही बीता है और हरियाणा में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है.

चंडीगढ़: हरियाणा समेत उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है. अभी से ही पारा 40 डिग्री पार हो गया है. जिससे की जनजीवन प्रभावित हो रहा है. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को हरियाणा के सिरसा जिले में दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जोकि हरियाणा का अधिकतम तापमान रहा. इसके अलावा हिसार का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जींद में 39.9, महेंद्रगढ़ में 38.8, झज्जर में 38.6 और करनाल में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

40 degree temperature in haryana
हरियाणा का न्यूनतम तापमान

हरियाणा के सभी जिलों में तापमान 37 डिग्री से ज्यादा है. हरियाणा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई है. इसके अलावा हरियाणा के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. हरियाणा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से बढ़कर अब 17.7 डिग्री सेल्सियस हो गया है. बीती रात यमुनानगर में 17.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा हिसार में 18.2, सोनीपत में 18.3, करनाल में 18.7, इसके अलावा हरियाणा में रात में सबसे ज्यादा तापमान अंबाला में 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, कुरुक्षेत्र में 23.2 और भिवानी में 21 डिग्री सेल्सियस रहा.

40 degree temperature in haryana
हरियाणा का अधिकतम तापमान

ये भी पढ़ें- IMD: कई राज्यों में पारा 40 के पार, हीटवेव ने जीना किया दुश्वार, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी

मौसम विभाग से संभावना जताई है कि 15 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. 16 अप्रैल को हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश की संभावना है. बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है. हरियाणा मौसम विभाग से संभावना जताई है कि आने वाले सप्ताह में हरियाणा में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इन हवाओं को लू के रूप में भी देखा जा सकता है.

Last Updated :Apr 14, 2023, 1:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.