ETV Bharat / international

फ्रेंच लेखिका Annie Ernaux को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

author img

By

Published : Oct 6, 2022, 4:43 PM IST

Updated : Oct 6, 2022, 6:53 PM IST

साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. फ्रेंच लेखिका एनी एरनॉक्स (Annie Ernaux) को साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature) दिया गया है.

Annie Ernaux
Annie Ernaux

स्टॉकहोम: साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature) की घोषणा कर दी गई है. स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को फ्रेंच लेखिका एनी एरनॉक्स (Annie Ernaux) को साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की. एनी को लेखन में साहस दिखाने और आसान भाषा के लिए साहित्‍य का नोबेल पुरस्कार दिया गया.

  • BREAKING NEWS:
    The 2022 #NobelPrize in Literature is awarded to the French author Annie Ernaux “for the courage and clinical acuity with which she uncovers the roots, estrangements and collective restraints of personal memory.” pic.twitter.com/D9yAvki1LL

    — The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में गुरुवार को विजेता की घोषणा की. नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) का उल्लेख, 'साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने' वाली उनकी लेखनी के लिए किया जाता है.

एरनॉक्स (82) ने आत्मकथात्मक उपन्यास लिखना शुरू किया, लेकिन संस्मरणों के लिए उन्होंने कथा साहित्य को जल्दी छोड़ दिया. उनकी 20 से अधिक पुस्तकें हैं जिनमें से अधिकांश बहुत छोटी, उनके जीवन की घटनाओं और उनके आसपास के लोगों के जीवन की घटनाएं हैं. ये किताबें यौन मुठभेड़ों, गर्भपात, बीमारी और उनके माता-पिता की मृत्यु की बेलाग तस्वीर पेश करती हैं.

1940 में जन्मीं एनी एरनॉक्स नॉर्मैंडी (Normandy) के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ीं. एनी बचपन से महत्वाकांक्षी थीं. वह विभिन्न तरीकों से लिंग, भाषा और वर्गों के आधार पर फैली असमानताओं पर लिखती रहीं हैं. एनी के माता-पिता की एक किराने की दुकान थी.

यह भी पढ़ें- Nobel Prize 2022 : तीन वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री के लिए मिला नोबेल प्राइज

निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया. तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं.

रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में 'अणुओं के एक साथ विखंडन' का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था. नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और तथा अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.

Last Updated :Oct 6, 2022, 6:53 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.