ETV Bharat / city

सावन शिवरात्रि आज, भोले के भक्तों के लिए बेहद खास है ये दिन

author img

By

Published : Jul 30, 2019, 9:06 AM IST

Updated : Jul 30, 2019, 12:21 PM IST

माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था तो वहीं सावन महीना शिव का सबसे प्रिय है. लिहाज़ा इस पूरे माह शिव से जुड़े सभी दिन और सभी चीज़ें भी विशेष बन जाती हैं.

सावन शिवरात्रि

चंडीगढ़: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है. आज सावन महीने की शिवरात्रि भी है. यही कारण है कि आज का दिन शिव आराधना के लिए और भी विशेष हो गया है.

सावन की शिवरात्रि पर शिव की भक्ति में रमे कांवड़िए कांवड़ के जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और भोलेनाथ भी उनका उद्धार करते हैं. आपको बता दें कि यूं तो हर महीने को मास शिवरात्रि का व्रत होता है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा खास होती हैं फाल्गुन और सावन महीने की शिवरात्रि. फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है.

माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था तो वहीं सावन महीना शिव का सबसे प्रिय है. लिहाज़ा इस पूरे माह शिव से जुड़े सभी दिन और सभी चीज़ें भी विशेष बन जाती हैं.

हरियाणा में सावन की शिवरात्रि पर तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं ने लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी. बीजेपी ने भी ट्वीट कर लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी.

  • आप सभी को श्रावण मास शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

    ॐ नमः शिवाय pic.twitter.com/74d2u2XvSM

    — BJP (@BJP4India) July 30, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

सावन महीने की शिवरात्रि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी.

  • भगवान शिव के पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि के पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।#हरहरमहादेव

    — Manohar Lal (@mlkhattar) July 30, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी.

  • श्रावण मास शिवरात्रि के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/ckAMFfZi6H

    — Subhash Barala (@subhashbrala) July 30, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कांग्रेस नेता और कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने भी ट्वीट कर लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी.

  • कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
    सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव आप सबको सुख शांति दे और आपकी हर मनोकामना पूरी करे।ॐ नमः शिवाय। #ShivRatri pic.twitter.com/sJ2eJec0Dj

    — Bhavya Bishnoi (@bbhavyabishnoi) July 30, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी सावन की शिवरात्रि पर लोगों को शुभकामनाएं दी.

बीजेपी नेता और प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी लोगों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी.

  • आपको व आपके परिवार को शिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें l
    हर हर महादेव, जय शिव शंकर l #shivratri 🙏। #bjp #haryana #mahendragarh pic.twitter.com/FTBoqGdf3y

    — Ram Bilas Sharma (@rbsharmabjp) July 30, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
Intro:Body:

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सावन महीने की शिवरात्रि भी है। यही कारण है कि आज का दिन शिव आराधना के लिए और भी विशेष हो



गया है। सावन की शिवरात्रि पर शिव की भक्ति में रमे कांवड़िए कांवड़ के जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और भोलेनाथ भी उनका उद्धार करते हैं। आपको बता दूं यूं तो हर महीने को मास शिवरात्रि का व्रत होता है लेकिन इनमें सबसे ज्यादा खास होती हैं फाल्गुन और सावन महीने की शिवरात्रि।







फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। तो वही सावन महीना शिव का सबसे प्रिय है। लिहाज़ा इस पूरे माह शिव से जुड़े सभी दिन और सभी चीज़ें भी विशेष बन जाती हैं। इसीलिए सावन महीने की शिवरात्रि भी अत्यंत शुभ फलदायी मानी जाती है। अगर आज आप ज्यादा ताम झाम ना भी करके केवल एक लोटा जल भी सशिवलिंग पर अर्पित कर देंगे तो आपको इसका शुभ फल मिलना तय है।


Conclusion:
Last Updated :Jul 30, 2019, 12:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.