ETV Bharat / city

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की

author img

By

Published : Oct 2, 2020, 10:44 AM IST

प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मुख्य सचिव विजय वर्धन को पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी.

Haryana new Chief Secretary Vijay Vardhan meets Haryana Governor Satyadev Narayan Arya
हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात

चण्डीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन को पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी. विजय वर्धन राज्यपाल आर्य से शिष्टाचार मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे थे. उन्होंने राज्यपाल आर्य को गुलदस्ता भेंट किया और राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा की.

राज्यपाल ने कहा कि विजय वर्धन नए मुख्य सचिव के रूप में प्रशासन में और अधिक पारदर्शिता लाने में कामयाब होंगे. प्रशासनिक तंत्र में मुख्य सचिव का पद बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. वे सभी अधिकारियों के साथ अच्छे संबंधों एवं वातावरण के साथ टीमवर्क के रूप में काम करेंगे.

आर्य ने कहा कि उन्हें आशा है कि नए मुख्य सचिव के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सरकार की कल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेगी. इससे प्रदेश और तरक्की करेगा. इस अवसर पर मुख्य सचिव विजय वर्धन ने भी राज्यपाल आर्य को विश्वास दिलाया कि उनके मार्ग दर्शन में सरकार की नीतियों को पूरी तरह क्रियान्वित किया जाएगा.

मुख्य सचिव विजय वर्धन ने कहा कि सरकार और प्रशासनिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय कायम कर प्रदेश के विकास को और गति दी जाएगी. इस मौके पर राज्यपाल की सचिव डॉ. जी. अनुपमा भी उपस्थित रही.

राज्यपाल ने कहा कि नए मुख्य सचिव के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सरकार की कल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेगी. इससे प्रदेश और तरक्की करेगा.

ये भी पढ़ें: हरियाणा के इस जिले में MSP पर नहीं बिक रहा धान, 1200 रु./क्विंटल बेचने को मजबूर किसान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.