ETV Bharat / bharat

राज्य की 9 महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए देगी हरियाणा सरकार

author img

By

Published : Aug 6, 2021, 12:37 PM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भले ही ब्रॉन्ज मेडल से चूक गई हो. लेकिन टीम की बेहतरीन अचीवमेंट पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की सभी 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है.

nine hockey women players awarded 50 lakh rupees  Haryana government hockey women players award  Haryana government award announcement  women hockey players news  नौ हॉकी महिला खिलाड़ी इनाम 50 लाख रुपये  हरियाणा सरकार महिला हॉकी घोषणा  महिला हॉकी खिलाड़ी न्यूज  महिला हॉकी खिलाड़ी हरियाणा  नेशनल महिला हॉकी टीम में हरियाणा की खिलाड़ी  भारतीय महिला हॉकी टीम के नाम  हरियाणा महिला हॉकी टीम के नाम
भारतीय महिला हॉकी टीम

चंडीगढ़: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ब्रॉन्ज मेडल से चूक गई. शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हरा दिया, लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया है. भारतीय महिला टीम की इसी अचीवमेंट पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली सभी 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है.

शुक्रवार को भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल खेला. दूसरे क्वार्टर का अंत होते होते भारत शानदार वापसी करने की कोशिश भी की. भारत ने मैच को 1-3 से बढ़त बना ली थी. गुरजीत कौर ने भारत के लिए दो गोल किए. वहीं वंदना कटारिया ने एक गोल किया, लेकिन आखिरी राउंड भारतीय टीम के पक्ष में नहीं रहा और ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से भारतीय टीम को हरा दिया. भारत की बेटियों ने इस हार के बावजूद सेमी फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया.

  • मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने #Tokyo2020 में भारतीय महिला #Hockey टीम के शानदार प्रदर्शन पर प्रशंसा करते हुए हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की 9 बेटियों को 50-50 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी नकद पुरस्कार देने की घोषणा की और टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/v4HPzCM9gZ

    — CMO Haryana (@cmohry) August 6, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

यह भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक 2020: रेस पूरी भी नहीं कर सके गुरप्रीत

बता दें, भारत की महिला हॉकी टीम में हरियाणा की 9 खिलाड़ियों हैं. महिला हॉकी टीम की कप्तान भी हरियाणा की रानी रामपाल हैं. रानी रामपाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं. ये भी बता दें कि हिसार जिले से 2, कुरुक्षेत्र 3 और सोनीपत से 3 और एक खिलाड़ी सिरसा से हैं, जो भारत की हॉकी टीम में खेल रही हैं.

नेशनल महिला हॉकी टीम में हरियाणा की खिलाड़ी

  • रानी रामपाल (कप्तान): स्कोरिंग पावर मजबूत, लंबा अनुभव, जरूरत के समय बेहतर प्रदर्शन.
  • सविता पूनिया (सिरसा): दुनिया की नंबर-1 गोलकीपर का खिताब मिल चुका, शूटआउट रोकने में बेहतर.
  • मोनिका मलिक (सोनीपत): मिड फील्डर के तौर पर लंबा अनुभव, अटैकिंग खेल में माहिर.
  • नेहा गोयल (सोनीपत): अटैकिंग व डिफेंस दोनों में बेहतर, स्ट्राइकर को बेहतर सहयोग.
  • नवजोत कौर (कुरुक्षेत्र): बेहतर सामंजस्य, लंबे समय तक गेंद होल्ड करने में माहिर.
  • नवनीत कौर (कुरुक्षेत्र): फॉरवर्ड हैं, स्कोरिंग पावर अच्छी, डी के भीतर बेहतर प्रदर्शन.
  • निशा (सोनीपत): डिफेंडर हैं, जितना अच्छा डिफेंस उतना ही अग्रेसिव खेल भी.
  • शर्मिला (हिसार): फॉरवर्ड हैं, स्पीड के साथ गेंद को आगे ले जाती हैं.
  • उदिता (हिसार): डिफेंडर के तौर पर अग्रेसिव खेल काफी अच्छा.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.