Watch : चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की टीम ने दीं शुभकामनाएं

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 22, 2023, 10:07 PM IST

thumbnail

भारत के चंद्रयान 3 मिशन को लेकर देशभर में उत्साह है. इसरो बुधवार शाम को चंद्रमा पर अपने लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास करेगा. चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट एलवीएम 3 द्वारा कॉपीबुक शैली में कक्षा में स्थापित किया गया था. सब कुछ ठीक रहा, तो भारत रूस, अमेरिका और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. चंद्रयान 3 मिशन सफल होने के लिए देशभर में लोग अपने-अपने तरीके से प्रार्थना कर रहे हैं. इस बीच सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की टीम ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर अपनी कला से 23 अगस्त को चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग से पहले शुभकामनाएं दीं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.