श्रीलंका की सीमा में घुसे तीन भारतीय मछुआरे, नौसेना ने गिरफ्तार किया

By

Published : Oct 18, 2019, 8:09 PM IST

thumbnail

तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई में रहने वाले तीन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया है. तीनों पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का आरोप है. श्रीलंका की नौसेना का दावा है कि भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई जल सीमा में मछली पकड़ रहे थे. गिरफ्तार मछुआरों की पहचान कदलराज (34), रमेश (32), सेंथिल (37) के रूप में की गई है. श्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार को तब गिरफ्तार किया जब वे श्रीलंका के नेदुनथीवु (Neduntheevu) द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे. जानकारी के मुताबिक लगभग 800 मछुआरे गत 16 अक्टूबर को मछली पकड़ने गए थे.

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.