Etv Positive Bharat Podcast: 'मेरी आवाज ही पहचान है...'

By

Published : Feb 7, 2022, 4:12 PM IST

thumbnail

ईटीवी पॉजिटिव भारत के पॉडकास्ट (Etv Positive Bharat Podcast) में आज आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताएंगे, जिनकी मखमली और सुरीली आवाज की दुनिया दिवानी (etv bharat podcast on Lata Mangeshkar) है. वह हैं स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर (bharat ratna Lata Mangeshkar). अपनी मधुर आवाज से पिछले कई दशकों से संगीत की दुनिया पर राज करने वाली लता मंगेशकर का जन्म 28 सिंतबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ. लता मंगेशकर ने अपनी सुर की साधना से बहुत ही छोटी उम्र में गायन में महारत हासिल की. पिछली पीढ़ी ने जहां लता की शोख और रोमानी आवाज का लुत्फ उठाया, तो वहीं मौजूदा पीढ़ी उनकी मन को रिझाने वाली गायकी को सुनते हुई बड़ी हुई. स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने 36 भारतीय भाषाओं में गाने का रिकॉर्ड बनाया है. केवल हिंदी भाषा में ही हजारों गानों को अपनी आवाज दी. उन्हें साल 1989 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं, साल 2001 में लता मंगेशकर को भारत का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.