साल 2020 : इस साल किन्हें मिला नोबेल पुरस्कार, देखें पूरी सूची

By

Published : Dec 20, 2020, 2:37 PM IST

thumbnail

2020 के भौतिकी में मिलने वाले नोबेल पुरस्कार को तीन लोगों में बांटा गया. आधा रोजर पेनरोज को ब्लैक होल के अध्ययन लिए दिया गया. रोजर पेनरोज ने सरल गणितीय तरीकों का इस्तेमाल किया और बताया कि ब्लैक होल, अल्बर्ट आइंस्टीन के थ्रोरी ऑफ रिलेटिविटी का सीधा परिणाम हैं. रेनहार्ड जेनजल और एंड्रिया घेज को हमारी गैलेक्सी के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए, भौतिकी में संयुक्त रूप से आधा नोबल दिया गया. इन्होनें दुनिया की सबसे बड़े टेलीस्कोप्स का उपयोग करते हुए, मिल्की वे के केंद्र में इंटरस्टेलर गैस और धूल के बहुत बड़े बादलों के माध्यम से देखने के तरीकों का विकास किया. 2020 रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार इमैनुएल चार्पियर और जेनिफर ए. डोडना को जीनोम संपादन की एक विधि के विकास के लिए दिया गया. हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए, हार्वे जे.अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम. राइस को संयुक्त रूप फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार दिया गया था. 2020 में साहित्य नोबेल पुरस्कार, कवि लुईस ग्लूक को उनकी अन्मिस्टेकबल पोएटिक वॉइस के लिए दिया गया था, जो बड़ी खूबसूरती के साथ व्यक्ति के अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम(डब्ल्यूएफपी) को भूख से निपटने के प्रयासों के लिए , नोबेल शांति पुरस्कार 2020 दिया गया.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.