स्वस्थ नहीं है सुबह-सुबह चाय काफी की आदत

author img

By

Published : Aug 9, 2021, 3:45 PM IST

Updated : Aug 10, 2021, 12:23 PM IST

tea, coffee, breakfast, healthy breakfast, health, foods. चाय/काफी से करें परहेज

हम भारतीय ज्यादातर सुबह की शुरुआत चाय से और भारी भरकम नाश्ते से करना पसंद करते हैं, लेकिन यह एक स्वस्थ आदत नही है। दिन की बेहतर और स्वस्थ शुरुआत के लिए जरूरी है की सही भोजन सही मात्रा में किया जाय। साथ ही इस बात की भी पुरी जानकारी रखी जाय की हमे सुबह-सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

अधिकांश भारतीयों की सुबह की शुरुआत चाय से होती है, लेकिन जानकार मानते हैं की खाली पेट सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए लाभकारी नहीं होता है। सिर्फ चाय ही नहीं ऐसे बहुत से आहार तथा पेय पदार्थ होते हैं जिनका खाली पेट सेवन, सेहत पर असर डाल सकता है, लेकिन आमतौर पर लोग इस बारें में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं। सुबह उठ कर सबसे पहले किन चीजों का सेवन फायदेमंद है और कौन से आहार नुकसान पहुंचते हैं इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ETV भारत सुखीभवा ने उत्तराखंड की पोषण विशेषज्ञ डॉ मिताली चंद साहू से बात की।

सुबह उठते ही चाय/काफी से करें परहेज

डॉ मिताली बताती है सुबह-सुबह खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन पेट में जलन व एसिड की समस्या का कारण बन सकता है। इनकी अपेक्षा ग्रीन टी या गर्म पानी में एक चम्मच शहद लेना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि उनके सेवन से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते है। साथ ही यह इम्युनिटी को मजबूत रखने के साथ ही पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है। यही नहीं, सुबह खाली पेट गर्म पानी या गरम दूध का का सेवन भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन यदि किसी को सर्दी या कफ की समस्या हो तो खाली पेट दूध से परहेज करना चाहिए। इसके अतिरिक्त कुछ और भी पेय पदार्थ है जिनका चाय के स्थान पर उपयोग शरीर को फायदा पहुँच सकता है।

सुबह-सुबह चाय के स्थान पर गेंहू की घास का पाउडर (व्हीट ग्रास) पानी में मिलाकर पीने से पाचन तंत्र को काफी लाभ मिलता है, और कब्ज व अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है। गेहू के घास के पाउडर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से हमारे शरीर की सुरक्षा करते हैं।

खाली पेट आंवला के रस का सेवन भी फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच आंवला का रस मिलाकर पीने से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

खाली पेट एलोवेरा का जूस पानी में मिलाकर पीना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। एलोवेरा में प्रोटीन व विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को मजबूत बनाये रखने में मदद करता हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है।

डॉ मिताली बताती हैं की सुबह खाली पेट कभी भी ठंडे कोल्डड्रिंक, शराब या अन्य ठंडे पेय पदार्थ भी नहीं लेने चाहिए।

कैसा हो सुबह का नाश्ता

डॉ मिताली बताती हैं, नाश्ता हमारी दिन का पहला भोजन होता है, जो हमारे पूरे दिन की ऊर्जा को संचालित करता है। ऐसे में सुबह पौष्टिक आहार लिया जाना जरूरी होता है। सबसे पहले दिन की शुरुआत खाली पेट भीगे हुए बादाम ले कर की जा सकती है क्योंकि भीगे हुए बादाम में बहुत से पोषक तत्व और विटामिन होते हैं जो शरीर को मजबूत करते हैं। इसके अलावा सुबह नाश्ते में दलिये का सेवन सर्वोत्तम माना जाता है। दलिये में घुलनशील फाइबर होते है जो कब्ज जैसी समस्या को रोकते है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में फायदेमंद रहता हैं। इसके अतिरिक्त खाली पेट सुबह अंडा खाना भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाली पेट अंडे का सेवन करने से पूरा दिन पेट भरा लगता है। इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है जो वजन घटाने में सहायता करती है।

सुबह खाली पेट ज्यादा तेल या मसालेदार नाश्ते से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे पूरे दिन पेट में एसिड की समस्या, अपच या सीने में जलन, तथा पेट में दर्द व ऐंठन की समस्या महसूस हो सकती है। नाश्ते में सेब, केला, अनार, संतरा आदि फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके अतिरित इन फलों की स्मूदी भी नाश्ते के रूप में अच्छी मानी जाती है। इसमें फलों के साथ-साथ सूखे मेवे भी मिलाएं जा सकते है। इसके अलावा नाश्ते में ब्रेड जैम के साथ पीनट बटर, ओट्स, उपमा और पोहा तथा वेजिटेबल जूस तथा अन्य लो कैलोरी वाले आहार का सेवन भी सेहत के लिए अच्छा होता है।

पढ़ें: हमेशा नुकसानदायक नहीं होती हैं मिठाईयां

Last Updated :Aug 10, 2021, 12:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.