ETV Bharat / sukhibhava

पुरुषों के लिंग से जुड़ी आम समस्याएं और उनके कारण

author img

By

Published : Apr 4, 2021, 9:30 AM IST

बात जब जननांगों से जुड़ी समस्याओं की होती हैं, तो आमतौर पर लोगों को लगता हैं की ये समस्याएं सिर्फ महिलाओं के साथ होती है। जबकि ऐसा नहीं हैं स्वास्थ्य के नजरिए से देखा जाये संक्रमणों और समस्याओं को लेकर जितनी संवेदनशील योनि होती है, उतने ही पुरुष जननांग विशेषकर लिंग भी होते हैं ।

Genital problems in men
पुरुषों में लिंग संबंधी समस्याएं

योनि की ही भांति पुरुषों के लिंग में संक्रमण या अन्य समस्याएं होना काफी आम बात है। फर्क सिर्फ इतना है की पुरुषों की इन समस्याओं को लेकर लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। आमतौर पर साधारण संक्रमण या दर्द जैसी समस्याएं प्रारंभिक स्तर पर ज्यादा खतरनाक नहीं होती है, लेकिन यदि इस समस्याओं पर ध्यान ना दिया जाये, तो ये ना सिर्फ यौन जीवन को प्रभावित कर सकती है, बल्कि कई बार गंभीर रोग में भी परिवर्तित हो सकती है। ETV भारत सुखीभवा की टीम को पुरुषों में होने वाले इन आम समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एन्डरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल रेड्डी ने उनके लक्षणों तथा उनसे बचाव के बारे में भी बताया।

पुरुषों में लिंग से जुड़ी आम समस्याएं

डॉ. रेड्डी बताते हैं की पुरुषों के लिंग में संक्रमण, दर्द, फुंसी होना तथा सूजन होना आम समस्याएं हैं, लेकिन इस समस्याओं की अनदेखी करने पर ना सिर्फ ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं, बल्कि यौन जीवन पर भी असर डाल सकती हैं।

आमतौर पर पुरुषों में उनके लिंग तथा अंडकोष के आसपास होने वाली कुछ मुख्य समस्याएं इस प्रकार हैं;

  • लिंग तथा उसके आसपास की त्वचा पर खुजली : आमतौर पर शारीरिक संबंधों के उपरांत पुरुषों में लिंग में खुजली की समस्या देखने में आती है। ऐसी अवस्था में कई बार लिंग पर लाल चकते भी नजर आने लगते हैं। यह एक प्रकार का संक्रमण होता हैं। चिकित्सकों का मानना है की यौन संबंधों से पहले तथा बाद में गुप्त अंगों की साफ-सफाई ना रखने के कारण यह समस्या होती है। यह समस्या सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि साथी महिला के यौन स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए साफ सफाई का ध्यान रखने के साथ यौन संबंधों के दौरान कंडोम के उपयोग की भी सलाह दी जाती है।
  • पेशाब करने या शारीरिक संबंधों के उपरांत लिंग में दर्द : शारीरिक संबंधों या पेशाब के बाद लिंग में दर्द के कई कारणों से हो सकता हैं। कई बार यह दर्द किसी चोट या हार्डकोर सेक्स के कारण, उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाइयों के इस्तेमाल के कारण, संक्रमण के कारण तो कई बार ज्यादा जोर से हस्तमैथुन करने के कारण भी हो जाता है। ऐसा होने पर कुछ समय तक शारीरिक संबंधों तथा हस्तमैथुन से परहेज करें तथा बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी दवाई लिंग पर इस्तेमाल ना करें। यदि इसके बाद भी दर्द में कमी नहीं आती है, तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
  • संक्रमण : जिस तरह महिलाओं की योनि में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, उसी प्रकार पुरुषों के लिंग में भी कैंडीडा एल्बीकैंस नामक यीस्ट मौजूद होता है, जो साफ सफाई में कमी या असावधानी बरतने पर संक्रमण का कारण बन सकता है। यह संक्रमण बहुत आम होता है, जो किसी भी उम्र में हो सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी हैं की ना सिर्फ साफ सफाई का ध्यान रखा जाये, बल्कि हमेशा साफ और आरामदायक अंतःवस्त्र पहने जाये।
  • लिंग में सूजन : लिंग में सूजन से आमतौर पर तात्पर्य शिश्न के अग्रभाग में होने वाली सूजन है। यह एक सामान्य समस्या है, जो किसी भी उम्र में हो सकती है। इस समस्या के कारणों में भी साफ सफाई की कमी तथा किसी प्रकार का संक्रमण मुख्य है।
  • लिंग तथा उसके आसपास की त्वचा पर फुंसी तथा दाने : लिंग की त्वचा पर फुंसी या दाने भी एक आम समस्या ही है। आमतौर पर पेनिस पिम्पल के नाम से प्रचलित ये दाने त्वचा के छेद में तैलीय ग्रंथियों में रुकावट के कारण होते हैं। आम तौर यह एक से दो सप्ताह के बीच अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन यदि ऐसा ना हो, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

पढ़े: सुरक्षित शारीरिक संबंधों से जुड़े भ्रम तथा तथ्य

लिंग संबंधी समस्याओं के मुख्य कारण

डॉ. रेड्डी बताते हैं की आमतौर पर लिंग में होने वाली ज्यादातर समस्याओं के कारण साफ सफाई का सही तरह से ध्यान ना रखना होता है। हाइजीन का ध्यान ना रखने के अलावा सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग तथा असुरक्षित शारीरिक संबंध भी इन समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इस समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है की निम्न बातों का ध्यान रखा जाये;

  1. साफ-सफाई का ध्यान रखा जाये। हाइजीन के अभाव में पुरुषों के शिश्न में कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। जैसे लिंग पर घाव-फुंसी, चकता, खुजली, लाल होना आदि देखने को मिलती है। यही नहीं ध्यान ना देने पर इस वजह से वह लिंग के अंदरूनी हिस्से को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है की नहाते वक्त लिंग को साफ पानी से अच्छी तरह धोएं, लिंग के अंदरूनी हिस्से पर साबुन ना लगाएं तथा साफ, आरामदायक व ढीले अंतःवस्त्र पहने।
  2. सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग करने से भी लिंग में संक्रमण फैल सकता है। इससे बचने के लिए शौचालय इस्तेमाल करने से पहले और बाद में फ्लश चलाएं, पेशाब या मल त्याग के बाद भी पानी से लिंग को अच्छे से साफ करें।
  3. असुरक्षित सेक्स संबंधों से भी लिंग में समस्याएं हो सकती है। इसलिए जरूरी हैं की संबंधों के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें, सेक्स से पहले और बाद में लिंग और योनि की सफाई करें, कोशिश करें की सेक्शुअल वेलनेस उत्पादों का इस्तेमाल करें।
  4. लिंग से जुड़ी किसी भी समस्या का इलाज दूसरों द्वारा बताए गए टोटके अपनाकर ना करें, यह खतरनाक हो सकता हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लें।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.