ETV Bharat / state

कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में लोगों ने झाग भरी यमुना में लगाई डुबकी

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Nov 27, 2023, 2:13 PM IST

झाग भरी यमुना में लगाई डुबकी
झाग भरी यमुना में लगाई डुबकी

Holi dip in Yamuna: सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के विशेष मौके पर गंगा स्नान करने की पुण्य परंपरा को निभाने के लिए लोग दिल्ली के यमुना नदी के कालिंदी कुंज घाट पर पहुंचे. यहां यमुना नदी के पानी में गंदगी और झाग दूर तक नजर आ रहा था, लेकिन स्नान के बाद दीपदान की परंपरा को निभाने के लिए लोगों ने मजबूरी में झाग वाली यमुना में डुबकी लगाई.

झाग भरी यमुना में लगाई डुबकी

नई दिल्ली: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देश भर से भक्त लाखों की संख्या में गंगा किनारे पहुंचे और गंगा स्नान कर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लोग यमुना किनारे पहुंच रहे हैं. गंदगी और झाग से भरी यमुना में डुबकी लगा रहे हैं. दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर सोमवार सुबह से भक्तों का आना जारी है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोग यमुना में डुबकी लगा रहे हैं और उसके बाद दीपदान की प्रथा निभा रहे हैं.

बता दें कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लोग अपने आस्था के अनुसार गंगा यमुना में स्नान करते हैं और दीपदान करते हैं. यमुना स्नान करने के लिए पहुंची संजू देवी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन हम लोग गंगा स्नान या यमुना स्नान करते हैं. इस परंपरा के तहत आज हम लोग यहां यमुना किनारे पहुंचे हैं और यमुना जी में स्नान कर दीप दान किया है. यमुना तो काफी गंदी हैं, लेकिन हम इनको माता मानते हैं तो इसमें स्नान किया है. क्योंकि हमारी परंपरा है.

झाग भरी यमुना में लगाई डुबकी
झाग भरी यमुना में लगाई डुबकी

ये भी पढ़ें : यमुना सेवा पदयात्रा पूरी कर दिल्ली पहुंचे अवधूत दादा गुरु, कहा- यमुना को बचाने के लिए उठाने होंगे कड़े कदम

वहीं, यमुना में स्नान करने वाले रंजय सिंह ने बताया कि यहां पर काफी गंदगी है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन हम लोगों ने यहां पर परंपरा के अनुसार स्नान किया है. रेखा देवी ने बताया कि आज कार्तिक पूर्णिमा है तो आज हम यमुना जी को माता मानकर उसमें डुबकी लगा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी यही अपील है कि यमुना नदीे को साफ-सुथरा करने के लिए ठोस कदम उठाए और यहां के वातावरण को स्वच्छ बनाए ताकि हम अपनी धार्मिक आस्था के मन से निभा सकें ना कि मजबूरी में. यमुना का लंबे समय से हाल बदहाल है. बरसों से इसको लेकर राजनीति होती है, लेकिन यमुना की स्थिति जस की तस बनी हुई है. बीते छठ पूजा के दौरान भी यमुना से झाग को खत्म करने को लेकर केमिकल का छिड़काव किया गया था. उसके बावजूद भी यमुना में झाग नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें : केमिकल छिड़काव के बाद भी साफ नहीं हुई यमुना, दिल्ली सरकार के दावे फेल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.