ETV Bharat / state

यमुना में नजर आया बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग, अमोनिया की मात्रा बढ़ने से पानी की आपूर्ति पर पड़ेगा असर

author img

By

Published : Mar 19, 2023, 6:46 PM IST

राजधानी दिल्ली में यमुना की स्थिति और बदहाल नजर आ रही है. दरअसल, कालिंदी कुंज में यमुना घाट के पानी में बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग नजर आया. यमुना के पानी में सफेद रंग का झाग तब नजर आता है, जब पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है. पानी में झाग के बढ़ने से इसकी आपूर्ति पर असर पड़ता है.

Etv Bharat
Etv Bharat

कालिंदी कुंज में यमुना घाट पर दिखा सफेद रंग का झाग

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में यमुना के बेहतरी को लेकर दावे और वादे सरकारों द्वारा खूब किए जाते हैं, लेकिन अक्सर यमुना की बदहाल स्थिति उन दावों की पोल खोलती नजर आती है. एक बार फिर दिल्ली के यमुना की बदहाल स्थित नजर आई है. रविवार को दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर यमुना के पानी में बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग नजर आया. बीते वर्ष छठ महापर्व के दौरान कालिंदी कुंज यमुना में झाग को लेकर खूब राजनीति देखने को मिली थी और आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने आई थी. अब एक बार फिर कालिंदीकुंज यमुना के पानी में झाग ही झाग नजर आ रहा है.

दिल्ली में यमुना के अंतिम छोर कालिंदी कुंज में यमुना घाट पर रविवार को यमुना की बदहाल स्थिति नजर आई. यहां यमुना के पानी में बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग नजर आया. दरअसल यमुना के पानी में सफेद रंग का झाग तब नजर आता है, जब पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है. वहीं जब अमोनिया की मात्रा पानी में बढ़ जाता है तो दिल्ली में पानी सप्लाई पर भी इसका असर पड़ता है, क्योंकि यमुना के पानी को ट्रीट करके कई इलाकों में सप्लाई की जाती है और जब यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है, तो ट्रीटमेंट प्लांट पर इसका असर पड़ता है और फिर पानी की सप्लाई में कटौती करनी पड़ती है.

वहीं, यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का कहना है कि यमुना की बेहतरी के लिए सरकार और समाज को काम करने की जरूरत है. लोगों को गंदगी नहीं फैलानी चाहिए. वहीं सरकार द्वारा जो यमुना में नाले का पानी गिराया जा रहा है, उसको बंद किया जाना चाहिए. लोग देश में यमुना और गंगा को पूजते हैं. लोगों की नदियों में आस्था है. इसको ध्यान में रखते हुए इसकी बेहतरी के लिए काम होना चाहिए. लोगों ने यह भी बताया कि जल से ही संस्कृति की शुरुआत हुई है. अगर नदियां नहीं रहेंगी, तो समाज और लोग भी नहीं रहेंगे. इसलिए नदियों को बचाना अति आवश्यक है.

ये भी पढे़ंः Supreme Court News: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट पवन खेड़ा की याचिका पर 20 मार्च को करेगा सुनवाई

यमुना के बेहतरी के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में उपराज्यपाल द्वारा यमुना सफाई के लिए मेगा ड्राइव चलाया जा रहा है. भारत सरकार और दिल्ली सरकार के द्वारा भी कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यमुना की स्थिति जस की तस है. कालिंदी कुंज यमुना घाट पर दिल्ली में यमुना अंतिम छोर में बहती है. इसके बाद कुछ ही दूर के बाद यमुना हरियाणा में प्रवेश कर जाती है, लेकिन अक्सर कालिंदी कुंज यमुना में यमुना की बदहाल स्थिति नजर आती है.

ये भी पढे़ंः इंजीनियर से बने यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थन में आए कपिल मिश्रा, कहा- यही है आपातकाल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.