ETV Bharat / state

महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन, खिड़की एक्सटेंशन पर महिलाओं का फ्री हेल्थ चेकअप

author img

By

Published : Mar 8, 2022, 10:40 AM IST

International Womens Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा है. महिला दिवस को लेकर दिल्ली में जगह-जगह सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में दिल्ली की एक सामाजिक संस्था ने खिड़की एक्सटेंशन में महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया.

नई दिल्ली: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा है. दिल्ली में जगह-जगह सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में राजधानी दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में सामाजिक संस्था और स्थानीय निगम पार्षद पूजा जाखड़ ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें PSRI हॉस्पिटल की तरफ से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं के अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे.

दरअसल हर साल आठ मार्च को महिलाओं को मान सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस साल ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को समर्पित है. इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे और उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

यूं तो महिला सशक्तिकरण को लेकर बातें तो खूब होती हैं लेकिन क्या वाकई में महिलाओं को वह हक मिला है जो उन्हें मिलना चाहिए. महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने और उनकी उपलब्धियों बताने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है. वैसे तो महिलाओं की भागीदारी को लेकर सब जानते हैं कि आज महिलाएं उच्च पदों पर बैठी हैं, चाहे वह रक्षा का क्षेत्र हो या फिर स्वास्थ्य का, पुलिस का क्षेत्र हो या टीचिंग का या फिर बिजनेस का क्षेत्र हो महिलाओं ने कई उपलब्धियां अपने नाम की है. आज महिलाएं बड़ी-बड़ी कंपनियों में सीईओ की कुर्सी पर काबिज हैं, लेकिन गांव में अभी भी महिलाओं को समाज में वह स्थान नहीं मिला है जो मिलना चाहिए.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी की स्थानीय निगम पार्षद पूजा धाकड़ ने बताया कि शक्ति संचय संस्थान की तरफ से यहां पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उनका हेल्थ चेकअप किया गया. काफी संख्या में यहां पर महिलाओं ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया. इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी भाग लिया.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.