सतीश उपाध्याय होंगे NDMC के नये उपाध्यक्ष, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की भी संभाल चुके हैं कमान

author img

By

Published : Aug 27, 2021, 10:43 AM IST

NDMC appointments former BJP president satish upadhyaya vice president of urban body IN DELHI

NDMC ने दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को उपाध्यक्ष एवं चार अन्य कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है. इस संबंध में एक गजट जारी किया गया है. जल्दी ही उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्य अपने पद और गोपनीयता का शपथ लेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को गुरुवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक गजट अधिसूचना के अनुसार कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेव को NDMC का सदस्य नामित किया गया है. वहीं सतीश उपाध्याय NDMC के नए उपाध्यक्ष होंगे.

NDMC appointments former BJP president satish upadhyaya vice president of urban body IN DELHI
सतीश उपाध्याय
बता दें कि करन सिंह तंवर के NDMC उपाध्यक्ष पद से हटने के बाद काफी समय से उपाध्यक्ष और सदस्यों की सीटें खाली थी, जिस पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त करने की मांग NDMC कर्मचारी संघ कर रही थी. सतीश उपाध्याय जुलाई 2014 से नवंबर 2016 तक भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
NDMC appointments former BJP president satish upadhyaya vice president of urban body IN DELHI
सतीश उपाध्याय होंगे NDMC के नये उपाध्यक्ष
भाजपा पार्षद ने थामा आप का हाथ, कहा-भाजपा में कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं

सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से पार्षद और 2014 में लोकसभा चुनाव में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष चुने गए थे. इसके अलावा 2010-12 तक दिल्ली भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष रहे थे. साथ ही 2009-10 तक सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं. वहीं NDMC सदस्यों के रूप में कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेव के नामों की घोषणा की गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.