ETV Bharat / state

हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी पहुंचा दिल्ली, खतरनाक हुई यमुना

author img

By

Published : Aug 16, 2019, 11:37 PM IST

हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 1 लाख 43 हजार क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंच गया है. जिसके बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है.

खतरनाक हुई यमुना etv bharat

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : दिल्ली में हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से 1,43,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे पर अलर्ट जारी कर दिया है.

जलस्तर बढ़ने से यमुना के किनारे पर खेत पानी में डूब गए हैं. वहीं यमुना नदी के आस-पास के इलाकों में पानी भर गया है. हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि जलस्तर चेतावनी के निशान (204.00 सेमी) को पार कर गया है या नहीं.

हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंच गया है जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ गया है

दरअसल हर साल हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाता है. इसकी वजह से हर बार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाता है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है. इसकी वजह से यमुना के तट पर बसे लोगों को अपने घर छोड़ने पड़ते हैं.

फिलहाल यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है. माना जा रहा है कि अगर हथनीकुंड बैराज से और पानी छोड़ा गया तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि यमुना नदी में चेतावनी के लिए जल स्तर 204.5 मीटर है. खतरे का निशान 205.33 मीटर है. गुरुवार को पुरानी दिल्ली लोहे के पुल पर यमुना का जलस्तर 202.86 मीटर रिकॉर्ड किया गया था.

Intro:Body:



हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी पहुंचा दिल्ली, खतरनाक हुई यमुना



हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 1 लाख 43 हजार क्यूसिक पानी दिल्ली पहुंच गया है. जिसके बाद राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है.

     

चंडीगढ़/दिल्ली: दिल्ली में हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से 1,43,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे पर अलर्ट जारी कर दिया है. 

जलस्तर बढ़ने से यमुना के किनारे पर खेत पानी में डूब गए हैं. वहीं यमुना नदी के आस-पास के इलाकों में पानी भर गया है. हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि जलस्तर चेतावनी के निशान (204.00 सेमी) को पार कर गया है या नहीं.

दरअसल हर साल हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से हर साल पानी छोड़ा जाता है. इसकी वजह से हर बार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाता है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है. इसकी वजह से यमुना के तट पर बसे लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ता है.

फिलहाल यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है. माना जा रहा है कि अगर हथनीकुंड बैराज से और पानी छोड़ा गया तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि यमुना नदी में चेतावनी के लिए जल स्तर 204.5 मीटर है. खतरे का निशान 205.33 मीटर है. गुरुवार को पुरानी दिल्ली लोहे के पुल पर यमुना का जलस्तर 202.86 मीटर रिकॉर्ड किया गया था.

 


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.