ETV Bharat / state

केजरीवाल ने सिविल डिफेंस मार्शलों को अपने हक के लिए धरना देने पर किया मजबूर- वीरेन्द्र सचदेवा

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Oct 28, 2023, 7:28 PM IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली सचिवालय के बाहर पिछले प्रदर्शन कर रहे सिविल डिफेंस मार्शल को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा. इस मौके पर दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर, विक्रम मित्तल, सुमित सेठ एवं राजीव कोहली प्रदेश अध्यक्ष के साथ थे.

Etv Bharat
Etv Bharat

सिविल डिफेन्स मार्शल का प्रदर्शन

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर हमला बोला है.सचदेवा ने दिल्ली सचिवालय के बाहर पिछले पांच महीनों से वेतन ना मिलने और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सिविल डिफेन्स मार्शल को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा है. सचदेवा ने कहा कि जो लोग दिन रात दिल्ली के बसों में महिलाओं की सेवा करते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने अधिकार के लिए धरने पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया.

पांच महीने से नहीं मिला वेतन: सचदेवा ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की बात करने वाले केजरीवाल ने सिविल डिफेंस मार्शलों को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं दिया है. आज सभी 8,000 मार्शल अपने अधिकारों की मांग के लिए धरना पर बैठे हैं तो इसे भी अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री राजनीतिक रंग दे रहे हैं. सचदेवा ने कहा कि कुछ सिविल डिफेन्स मार्शलों की समस्याओं को लेकर जब मैं उपराज्यपाल से मिला तो पता चला कि पिछले आठ सालों से ऐसी कोई फाइल नहीं आई जिसमें मार्शलों को नियमित करने की बात हो. सचदेवा ने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार की नीयत ठीक होती तो धीरे-धीरे ही सही लेकिन नियमित करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई होती. यह सिविल डिफेन्स मार्शल आज दिवाली के समय धरने पर बैठने को मजबूर नहीं होते.

ये भी पढ़ें: Civil defense employees protest: बकाया वेतन की मांग को लेकर सिविल डिफेंस कर्मचारियों का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन

भाजपा डिफेंस मार्शलों के साथ: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सिविल डिफेन्स मार्शलों की मांगे जब तक केजरीवाल सरकार पूरी नहीं करती तब तक भाजपा सिविल डिफेन्स मार्शलों के साथ दिल्ली सरकार के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी. उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह हम सभी मिलकर उपराज्यपाल से मिलेंगे और केजरीवाल सरकार से इनके हिस्से का हक लेकर रहेंगे. केजरीवाल सरकार अगर दिवाली से पहले पांच महीने का वेतन नहीं देती तो सिविल डिफेन्स मार्शलों के 8000 परिवार सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे. दिल्ली में महिला सुरक्षा की केजरीवाल सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जो लोग महिलाओं की सुरक्षा बसों में करते रहे हैं आज उन्हीं का जीवन और रोजगार सुरक्षित नहीं है.

ये भी पढ़ें: समय पर वेतन नहीं मिलने पर LNJP अस्पताल के सिक्योरिटी गार्डों ने किया प्रदर्शन, कहा- सरकार नहीं ले रही सुध

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.