ETV Bharat / state

रामवीर सिंह बिधूड़ी बोले- बीते 8 सालों में यमुना दो सौ प्रतिशत हुई प्रदूषित

author img

By

Published : Jun 4, 2023, 9:38 PM IST

दिल्ली में यमुना तट पर रविवार को 22 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई. इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया. इस दौरान रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि बीते 8 सालों में यमुना नदी दो सौ प्रतिशत प्रदूषित हुई है. इसीलिए यमुना की सफाई की जिम्मेदारी एनजीटी ने उपराज्यपाल को दी है.

delhi news
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि बीते 8 सालों में दिल्ली की यमुना दो सौ प्रतिशत प्रदूषित हुई है. यह दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में भी सामने आया है. रामवीर सिंह बिधूरी रविवार को दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर पहुंचे और यहां लोगों के साथ मिलकर यमुना घाट पर साफ सफाई की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 8 सालों में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को यमुना की सफाई के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि यमुना की साफ-सफाई के लिए एनजीटी ने उपराज्यपाल को जिम्मेदारी दी है. अब इसको लेकर काम किया जा रहा है. इसके लिए दिल्ली के तमाम विभाग, जिसमें डीडीए, एमसीडी सहित अन्य विभाग शामिल है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में दिल्ली के तमाम विभागों के अधिकारी यमुना की सफाई में गंभीरता से लगे हैं.

हमें उम्मीद है कि जल्द यमुना साफ होगी और यमुना का साफ होना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यमुना के पानी को ही रीट कर दिल्लीवासियों पीने का पानी मुहैया कराते हैं. हम एनजीटी के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपनी ओर से कार्रवाई की है. यमुना की साफ-सफाई की जिम्मेवारी दिल्ली के एलजी को दी है. ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि जो जिम्मेदारी एलजी को दी गई है उसमें वे सफल होंगे. यमुना की सफाई के कार्य में सबका सहयोग मिल रहा है.

आप को बता दें कि रविवार को यमुना संसद के तत्वधान में यमुना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वजीराबाद से कालिंदी कुंज के बीच करीब 22 किलोमीटर के बीच सभी महत्वपूर्ण यमुना घाटों पर मानव श्रृंखला बनाई गई. जिसमें दिल्ली के अलग-अलग कई सामाजिक संगठन और आरडब्ल्यूए से जुड़ लोग शामिल हुए, जिन्होंने यमुना के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में आज बनेगी 22 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला, एक लाख लोग लेंगे यमुना को स्वच्छ करने की शपथ

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.