ETV Bharat / state

महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Dec 18, 2023, 2:03 PM IST

Updated : Dec 18, 2023, 2:19 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

Women congress Protest: जंतर-मंतर पर सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई और महिलाओं के ऊपर बढ़ती हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में देशभर से पहुंची सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया.

दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. देश भर में बढ़ती महंगाई और महिलाओं के ऊपर बढ़ती हिंसा के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में अलग-अलग राज्यों से पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में पोस्टर बैनर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर महंगाई कम करने की बात कही थी, लेकिन आज महंगाई कई गुणा ज्यादा बढ़ गई है. एनसीआरबी 2023 के रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सबसे ज्यादा महिलाओं के ऊपर अत्याचार हुए हैं. देशभर में महिलाओं के ऊपर हिंसक घटनाएं बढ़ रही है. आज के समय में महिलाएं अपने-आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती. सरकार को महिलाओं के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है.

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

जंतर मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि, "आज देश के अंदर हालत बहुत बुरे हैं. गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है वहीं अमीर आदमी और अमीर होता जा रहा है." लवली ने ये भी कहा कि, "जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है."

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना

वहीं, ग्वालियर और बिहार से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाने आए हैं कि कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ अनियंत्रित अपराध पर अंकुश लगाया जाए.

Last Updated :Dec 18, 2023, 2:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.