ETV Bharat / state

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं दिल्ली की मतदाता, 18 दिन बाद मिला वोटर आई कार्ड

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Nov 28, 2023, 4:50 PM IST

Updated : Nov 28, 2023, 4:55 PM IST

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब नई दिल्ली की मतदाता बन गई हैं. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति ने आज उनका नया वोटर आई कार्ड सौंपा.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब नई दिल्ली जिले से आगामी चुनाव में अपना वोट डालने के लिए पात्र हो गई हैं. मंगलवार को दिल्ली के सीईओ पी. कृष्णमूर्ति ने उन्हें नया वोटर आई कार्ड सौंपा. उन्होंने राष्ट्रपति को वर्तमान में चल रहे विशेष सारांश संशोधन-2024 के बारे में भी अवगत कराया. राष्ट्रपति ने दिल्ली का वोटर आई कार्ड बनाने के लिए 10 नवंबर को फॉर्म भरा था.

ये भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन की समस्या को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने की जरूरत: राष्ट्रपति मुर्मू

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी. कृष्णमूर्ति ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनका नया मतदाता पहचान पत्र सौंपा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस चुनावी प्रक्रिया में सहयोग के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया.

  • President Droupadi Murmu received her Voter ID card from Shri P. Krishnamurthy, Chief Electoral Officer of Delhi, at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/yE2tTXhzq4

    — President of India (@rashtrapatibhvn) November 28, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
बता दें इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास उड़ीसा मयूरभंज की मतदाता थीं. लोकतांत्रिक भागीदारी का पालन करने के लिए राष्ट्रपति ने पता बदलने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए फॉर्म-8 भरा था. अब वह आगामी चुनाव में नई दिल्ली जिले से अपना वोट डालने की पात्र होंगी. अभी मतदाता पुनरीक्षण का काम चल रहा है. जिसके तहत नए वोटर कार्ड बनाने, पुराने वोटर कार्ड में पता आदि संशोधन कराया जा सकता है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) दिल्ली के अनुसार अपना नाम रोल में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 और पुराने मतदाता कार्ड में संशोधन के लिए फॉर्म 8 में अपना दावा अग्रिम रूप से दाखिल कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें: President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब होंगी दिल्ली की मतदाता, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस पर उच्चतम न्यायालय में आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

Last Updated :Nov 28, 2023, 4:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.