ETV Bharat / state

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा बाहर

author img

By

Published : Jul 11, 2023, 3:51 PM IST

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से बाढ़ संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. साथ ही यमुना पुल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, जिसके चलते एहतियात के तौर पर यमुना पुल पर रेल और सड़क यातायात को रोक दिया गया है. दिल्ली में यमुना नदी अनुमान से काफी पहले सोमवार शाम को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई थी.

वहीं, मंगलवार सुबह दिल्ली में यमुना 206 मीटर के निशान को भी पार कर गई है, जिससे बाढ़ संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. यमुना में लगातार जल स्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली के लगभग 40,000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं, जो निचले इलाकों में रह रहे थे. स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने यमुना के निचले इलाके में रह रहे लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया है.

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी: यमुना में बढ़ते जल स्तर को लेकर कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक भी की थी, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली सरकार के मंत्री भी शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

केजरीवाल ने कहा था कि एक बार नदी का स्तर 206 मीटर के पार पहुंचता है. वैसे ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू हो जाएगा. बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक, सोमवार दोपहर तीन बजे हथिनीकुंड बैराज से करीब 2,15,677 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था, जिसके प्रभाव से दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यमुना पुल पर रोका गया यातायात: राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित छठ घाट में पूरे इलाके को बैरिकेडिंग के जरिए बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं सुरक्षा को लेकर सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आज शाम तक यमुना में और जलस्तर भर सकता है.

जल स्तर बढ़ने पर यातायात रोका गया है. मंगलवार सुबह उत्तरी रेलवे ने सूचित सुबह 6 बजे से यमुना ब्रिज के ऊपर ट्रैफिक को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है. इसके कुछ देर बाद सड़क यातायात भी बंद कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: Delhi Rainfall: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, पुराने रेलवे पुल को किया गया बंद

ग्रेटर कैलाश में धंसी सड़क

दिल्ली में मंगलवार को ग्रेटर कैलाश इलाके के सावित्री फ्लाई ओवर के निचे की सड़क धंस गई. मामले की जानकरी होते ही इलाके के विधायक सौरभ भारद्वाज मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस सड़क को ठीक करने के लिए PWD के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं, जिसके बाद तीन घंटे में सड़क को ठीक कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में पूरे सप्ताह होगी बारिश , जानें IMD का नया अपडेट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.