ETV Bharat / state

Gang War: दिल्ली-गाजियाबाद के बदमाशों में गैंगवार, तीन को लगी गोली, 24 के खिलाफ केस दर्ज

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Nov 8, 2023, 2:07 PM IST

वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हुआ था। वारदात 6 तारीख की रात पप्पू कॉलोनी की बताई जा रही है। करीब 12 बजे टोनी गैंग और पिंकी गैंग के सदस्य आपस में भीड़ गए, दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। Gang War Between Miscreants Of Delhi Ghaziabad, Gang War

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद: दिल्ली और गाजियाबाद के बदमाशों में सोमवार रात गैंगवार हुई। दोनों तरफ से खूब गोलियां चली लाठी-डंडे चले जमकर पथराव हुआ है। गैंगवार में 3 बदमाशों को गोली लगी है। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस को घटनास्थल कई खोखे (खाली कारतूस) मिले हैं। बताया जा रहा है कि करीब 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 24 लोगों के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हुआ था। वारदात 6 तारीख की रात पप्पू कॉलोनी की बताई जा रही है। करीब 12 बजे टोनी गैंग और पिंकी गैंग के सदस्य आपस में भीड़ गए, दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। गोलीबारी में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 अक्टूबर को भी हुआ था गैंगवार

गौरतलब है कि, 10 अक्टूबर को भी उत्तरी पश्चिमी दिल्ली गैंगवार से दहल उठी थी। जेलर वाला बाग क्षेत्र में तीन हमलावरों ने डब्लू को गोलियों से भूनकर मार डाला था। डब्लू के साथ उसके एक साथी की भी गोली और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वारदात में उसकी भी मौत हो गई। डब्लू ठेहट की हत्या की वारदात के बाद पूरे उत्तरी पश्चिमी जिले में हड़कंप मच गया।

वहीं, पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। अशोक विहार थाना इलाके के जेलर वाला बाग में रहने वाला डब्ल्यू घोषित बदमाश है। जानकारी के अनुसार मृतक डब्लू सट्टे का आदी था। सट्टे को लेकर ही दोनों गैंग में विवाद चल रहा था। वह अपने घर के पास दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। तभी अचानक तीन की संख्या में आए बदमाशों ने उसपर गोलियां चला दी, जिससे डब्लू बुरी तरह घायल हो गया। वहीं उसके दूसरे साथी की गोली और चाकू लगने से मौत हो गई।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.