Republic Day: दिल्ली सीएम और डिप्टी सीएम ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

author img

By

Published : Jan 26, 2023, 11:19 AM IST

delhi news

74वें गणतंत्र दिवस को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड और निकलने वाली अद्भुत झांकियों पर पूरे देश की नजर है. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने राजधानी के लोगों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है.

नई दिल्ली: देश भर में धूमधाम से 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देशवासियों को 74वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि एक गणराज्य में जनता और जनता का शासन सबसे महत्वपूर्ण होता है. भारत में गणतंत्र की स्थापना के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत क़ुर्बानियां दी हैं. अब अपने गणतंत्र को मजबूत करने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है. इसके साथ ही साथ सीएम केजरीवाल ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दी. वहीं, सीएम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर सीआरपीएफ के जवानों, परिवार एवं सभी सहयोगियों के साथ तिरंगा फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी.

इसके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने घर पर झंडा फहराया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह घर पर परिवार व साथियों के साथ 74वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया. हमारे गौरवमय तिरंगे को सलामी, व उन लाखों देशभक्तों को नमन जिनकी दशकों की क्रांति ने देश को आजाद कर इस गौरवमयी लोकतंत्र की स्थापना को मुमकिन बनाया.

delhi news
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

ये भी पढ़ें : 74th Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा, राष्ट्रपति ने दी सलामी

गणतंत्र दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम ने संदेश भी लिखा. उन्होंने लिखा की जहां लोकतंत्र का अर्थ है जनता द्वारा चुनी हुई सरकार का जनता के लिए काम करना, वहीं गणतंत्र ये स्थापित करता है कि सरकारें कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, इन्हें हर एक नागरिक के हित में, संविधान के नियमों के दायरे में रहकर अपने कर्तव्य निभाने होते हैं. ये गणतंत्र दिवस सिर्फ हमारे संविधान को, हमारे गणतंत्र के मूल्यों को मान्यता देने का दिन नहीं है, बल्कि वो दिन है जो हमें हर कदम पर लोकतंत्र की रक्षा करने और तानाशाही के खिलाफ़ आवाज उठाने को प्रेरित करता है. चाहे जो भी हो, हम लोकतंत्र व संविधान को चंद लोगों की तानाशाही के सामने नहीं झुकने दे सकते हैं.

delhi news
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

बाबा साहेब के देश के लिए देखे सपने व भारत माता के अस्तित्व के प्रति ये कर्तव्य ही सर्वोपरि है. देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए, व इसे आहत करने के हर प्रयास के खिलाफ क्रांति जारी रहेगी. उसी क्रांति की तरह जिसने 1947 में इस देश को सदियों की तानाशाही से आजाद किया था. देश के गौरव और अस्मिता के प्रतीक गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भारतीय गणतंत्र अमर रहे. भारत गणतंत्र तिरंगे के नीचे खड़े उन करोड़ों लोगों के पराक्रम से बना है, जिन्होंने हमारे तिरंगे की शान में अपना सर्वस्व कुर्बान किया. गणतंत्र दिवस पर हमारी आन-बान-शान इस तिरंगे को हम सबका सलाम. प्रण लेते है हमेशा तिरंगे के साये में खड़े हर देशवासी की बेहतरी के लिए काम करेंगे.

ये भी पढ़ें : 74th Republic Day 2023 : राफेल और प्रचंड ही नहीं ब्रह्मोस और नाग मिसाइल सिस्टम भी आज राष्ट्रपति को देंगे सलामी

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने भी दिल्ली और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.उन्होंने कहा कि आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए देश के आत्मगौरव और सम्मान के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर हम सभी भारत को सशक्त एवं समृद्धशाली राष्ट्र बनाने का संकल्प लें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.