ETV Bharat / state

Delhi BJP New Team: दिल्ली बीजेपी की नई टीम का ऐलान, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

author img

By

Published : Aug 1, 2023, 9:41 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज अपने पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व कार्यकारिणी की नामों की घोषणा की. दिल्ली बीजेपी की तरफ से जारी की गई इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं.

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आज गुरुवार को 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली बीजेपी ने अपने नए पदाधिकारियों, कार्यकारिणी और अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई बड़े नामों को शामिल किया गया है. हालांकि इस बार प्रदेश उपाध्यक्ष रहे अशोक गोयल, राजीव बब्बर व महामंत्री कुलजीत चहल को इस लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. प्रदेश पदाधिकारियों की इस लिस्ट को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जारी किया है.

दिल्ली बीजेपी में पदाधिकारियों के नाम: सचदेवा की ओर से जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची के अनुसार दिनेश प्रताप सिंह को महामंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं हर्ष मलहोत्रा अपनी महामंत्री की कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं. दिनेश प्रताप सिंह के साथ उपाध्यक्षों में गजेंद्र यादव, विष्णु मित्तल, लता गुप्ता, योगिता सिंह, सुनीता कांगड़ा और विनय रावत के नाम शामिल हैं. वहीं महामंत्री की कुर्सी पर हर्ष मलहोत्रा, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत को स्थान मिला है.

दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय मंत्री रहे हुकम सिंह की इस बार मंत्री पद से छुट्टी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि उनका कई बार स्थानीय नेताओं और पुलिस के पदाधिकारियों से विवाद रहा है. उनकी जगह अब यह जिम्मेदारी बृजेश राय को सौंपी गई है. उनके साथ अमित गुप्ता को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है. वहीं ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष सुनील यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा, किसान मोर्चा का अध्यक्ष विनोद सहरावत, पूर्वांचल मोर्चा का अध्यक्ष नीरज तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष अनीस अब्बासी और अनूसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष सीएल मीणा को बनाया गया है.

वहीं इस बार प्रदेश मंत्रियों में हरीश खुराना, इंप्रीत सिंह बख्शी, बांसुरी स्वराज, विनोद बछेती, किशन शर्मा, सारिका जैन, सोना कुमारी और नरेश ऐरेन के नाम शामिल किए गए हैं. दिल्ली प्रदेश भाजपा का नया कोषाध्यक्ष सतीष गर्ग को बनाया गया है.

  • प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva ने निम्नलिखित प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/3KuNNV1aF4

    — BJP Delhi (@BJP4Delhi) August 1, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के नाम घोषित: वीरेंद्र सचदेवा ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी कर दी है. इस बार युवा मोर्चा का अध्यक्ष शशि यादव को बनाया गया है. जबकि गौरव पाराशर, निघत अब्बास और सुमित त्यागी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. बीजेपी ने इस बार ऋचा पांडे को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है. उनके साथ प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर और वैशाली पोद्दार को महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया है. मीडिया रिलेशन विभाग विक्रम मित्तल और आईटी, सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी रोहित उपाध्याय को सौंपी गई है. मुख्य प्रवक्ता में अभय वर्मा, मिडिया विभाग प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ताओं में सिखा राय, विक्रम राजीव बब्बर, अनिल गुप्ता, अजय सहरावत, प्रीति अग्रवाल, अमित तिवारी, न्योमा गुप्ता और राजकुमार फुलबारिया शामिल हैं.

  1. ये भी पढ़ें: दिल्ली बीजेपी ने अपने 14 नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की, जारी किया पत्र
  2. ये भी पढ़ें: राज्यसभा में हमारे पास पर्याप्त संख्या बल, दिल्ली अध्यादेश बिल को वहां गिरा देंगे: संजय सिंह
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.