ETV Bharat / state

गोहिल की जगह दीपक बाबरिया को दिल्ली-हरियाणा कांग्रेस की जिम्मेदारी

author img

By

Published : Jun 9, 2023, 9:12 PM IST

Updated : Jun 9, 2023, 10:35 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

कांग्रेस ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को दिल्ली एवं हरियाणा का प्रभारी बना दिया. इसके साथ ही कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली से हटाकर गुजरात का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में बदलाव शुरू हो गया है. कांग्रेस ने दीपक बाबरिया को हरियाणा और दिल्ली का अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) का प्रभारी घोषित किया है. वो राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल की जगह लेंगे. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपक बाबरिया की नियुक्ति की है. दीपक बाबरिया इससे पहले मध्यप्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं.

वहीं, कांग्रेस ने शक्तिसिंह गोहिल को दिल्ली से हटाकर गुजरात का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इसके साथ ही लोकसभा सांसद वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी कांग्रेस अध्यक्ष और वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया. कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले यह फैसला लिया है. वहीं 6 दिसंबर 2022 में विवेक बंसल को हटाकर शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था. अभी तक कांग्रेस दो प्रभारी बदल चुकी है.

इसे भी पढ़ें: पूर्व राज्यसभा सदस्य वी मैत्रेयन की 23 साल बाद हुई भाजपा में वापसी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात के अहम शीर्ष पदों पर विचार-विमर्श के लिए राज्य के नेताओं को बुलाया था. गुरुवार 8 जून को गुजरात कांग्रेस के शीर्ष नेता केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. इसके बाद शुक्रवार 9 जून को तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और दो राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस में बड़े पदों पर और भी बदलाव किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: संगठनात्मक बदलाव शुरू, जल्द चुना जाएगा नया कांग्रेस प्रमुख

Last Updated :Jun 9, 2023, 10:35 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.