ETV Bharat / state

बीजेपी नेता हरीश खुराना ने सीएम केजरीवाल और उनकी कैबिनेट को दिया चैलेंज, कहा- यमुना में लगाएं डुबकी

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Nov 18, 2023, 3:21 PM IST

BJP leader Harish Khurana: यमुना नदी की स्थिति को लेकर दिल्ली भाजपा केजरीवाल सरकार पर हमलावर बनी हुई है. इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी नेता हरीश खुराना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि वे और उनकी कैबिनेट के मंत्री यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएं.

BJP leader Harish Khurana
BJP leader Harish Khurana

हरीश खुराना, बीजेपी नेता

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी नेता हरीश खुराना ने यमुना नदी के प्रदूषित होने को लेकर एक बार फिर से दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने 'एक्स' पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि दिल्ली का दुर्भाग्य है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं. छठ का त्योहार चल रहा है और पूर्वांचल के भाइयों को यमुना में आचमन करने के साथ डुबकी लगानी होती है. लेकिन यमुना का हाल देख कोई भी इसमें नहीं जा सकता और इनके लोग कह रहे है इन्होंने यमुना साफ कर दी. मैं चुनौती देता हूं कि सीएम केजरीवाल और उनकी कैबिनेट को, कि वे इस यमुना नदी में डुबकी लगा कर दिखा दें तो मान जाऊंगा.

दरअसल हरीश खुराना ने यमुना में प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि हर वर्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे यमुना को स्वच्छ करके दिखाएंगे. उन्होंने लोगों को यह भी भरोसा दिलाया था कि लोग यमुना में डुबकी भी लगा सकेंगे. लेकिन स्थिति यह है कि यमुना नदी में केवल केमिकल का छिड़काव कर झाग खत्म किया गया है, लेकिन पानी के ऑक्सीजन का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें- पूजा के लिए तैयार हुआ गाजियाबाद का हिंडन छठ घाट, तिरंगे से रंगी गई बेदी

इतना ही नहीं, उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पल्ला में यमुना में ऑक्सीजन लेवल का मानक 2.5 है जो काफी अच्छा होता है, लेकिन दिल्ली में यमुना नदी में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम है. यहां वजीराबाद में यमुना में ऑक्सीजन का स्तर 8.5, आईएसबीटी में 36, निजामुद्दीन में 38, ओखला में 41 और असगरपुर में 50 है. एक तरह से देखा जाए तो दिल्ली में यमुना जहरीली हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, दिल्ली के बदहाल यमुना में व्रतियों ने लगाई डुबकी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.