ETV Bharat / state

कांग्रेस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों से ज्यादा लोकप्रिय हैं आप के गोपाल राय

author img

By

Published : Dec 26, 2022, 5:29 PM IST

सोशल मीडिया पर आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय की लोकप्रियता कांग्रेस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों से ज्यादा है. ट्विटर पर जहां गोपाल राय के जहां चार लाख 47 हजार फॉलोअर्स हैं, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के करीब 62 हजार और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के महज 8261 फॉलोअर्स हैं.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने लोकप्रियता के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार और भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय की फैन फॉलोइंग कांग्रेस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों से कहीं ज्यादा है. ट्विटर पर जहां गोपाल राय के 4 लाख 47 हजार फॉलोअर्स हैं, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के करीब 62 हजार और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के महज 8261 फॉलोअर्स हैं.

फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी गोपाल ने मारी बाजी
वहीं फेसबुक की बात करें तो यहां भी आप ने बाजी मार ली है. फेसबुक पर आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को 1 लाख 10 हजार लोग फॉलो करते हैं, वहीं कांग्रेस के चौधरी अनिल कुमार को 92 हजार और वीरेंद्र सचदेवा को करीब 6 हजार लोग ही फॉलो करते हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर आप के गोपाल राय को करीब 19 हजार और भाजपा के वीरेंद्र सचदेवा को 1901 लोग फॉलो करते हैं. वहीं कांग्रेस के अनिल कुमार का यहां पर अकाउंट नहीं है.

आप, कांग्रेस और भाजपा के अध्यक्ष इन्हें करते हैं फॉलो
ट्विटर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय 127 लोगों को फॉलो करते हैं. इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार को 686 लोग और भाजपा के वीरेंद्र सचदेवा को 620 लोग को फॉलो करते हैं. वहीं फेसबुक पर गोपाल राय 15, अनिल कुमार एक और वीरेंद्र सचदेवा भी एक को फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम पर गोपाल राय 20, वीरेंद्र सचदेवा 35 लोगों को फॉलो करते हैं. बता दें कि ये सभी आंकड़े तीनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सोशल मीडिया अकाउंट से लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री तक लुढ़का तापमान
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना टेस्ट बढ़ाने की तैयारी, बूस्टर डोज के लिए डोर टू डोर शुरू होगा कैंपेन

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.